{"_id":"5f206b678ebc3e63c920a38c","slug":"crime-pilibhit-news-bly414371790","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा: खुटार में पकड़े गए लुटेरों ने ही लूटी थी पूर्व प्रधान से नकदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खुलासा: खुटार में पकड़े गए लुटेरों ने ही लूटी थी पूर्व प्रधान से नकदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। बैंक शाखा से रुपये निकालकर साइकिल से घर लौट रहे गांव भवानीगंज के पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह से 48 हजार रुपये की लूट एक दिन पूर्व शाहजहांपुर के खुटार में पकड़े गए गांव सिरसा निवासी तनुज और हरिओम ने अंजाम दी थी। पूरनपुर पुलिस ने शाहजहांपुर जाकर जानकारी की। इसके बाद 20 हजार रुपये बरामदगी का भी दावा किया है।
घटना 25 जून को दोपहर करीब तीन बजे पूरनपुर-भगवंतापुर रोड पर एक धार्मिक स्थल के पास हुई थी। ग्राम पंचायत भवानीगंज के पूर्व प्रधान अर्जुन सिंह नगर की बैंक ऑफ बड़ौदा से 48 हजार रुपये निकालकर साइकिल से घर जा रहे थे। इसी बीच दो बाइक सवार रुपयों से भरा थैला लूट ले गए थे। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि खुटार में पकड़े गए लुटेरों से यहां की पुलिस टीम ने भी पूछताछ की है। इसमें पूर्व प्रधान से हुई घटना कबूल की गई। साथ ही खुटार पुलिस ने 20 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। इसके अलावा क्षेत्र से लूटे गए तीन मोबाइल भी बरामद हुए हैं। दरोगा अब्दुल समीद को आरोपियों से पूछताछ को खुटार भेजा गया था।