फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

पुरानी रंजिश में ट्रैक्टर चालक को रास्ते में घेरकर किया लहूलुहान, फायरिंग

Sat, 11 Jul 2020 12:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 12:14 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। पुरानी रंजिश में ट्रैक्टर चालक को रास्ते में घेरकर दो हमलावरों ने बांके से प्रहार कर उसे लहूलुहान कर दिया। जान बचाने के लिए जब उसने दौड़ लगाई तो पीछे से हमलावरों ने तमंचे से गोली चला दी। ग्रामीणों के इकट्ठा होने पर हमलावर धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने तहरीर मिलने के बाद नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

जहानाबाद थाना क्षेत्र के हंडा गांव निवासी राजेंद्र कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि जतीपुर गांव निवासी नरेशपाल उर्फ नरेंद्र आठ साल से उनका ट्रैक्टर चलाता है। बृहस्पतिवार रात साढ़े नौ बजे उनके मकान से काम निपटाकर वह अपने घर जा रहा था। इस बीच शाही रोड पर पेट्रोल पंप के पास गांव के ही कढ़ेराम और मंगली प्रसाद ने पुरानी रंजिश के चलते उसे रोक लिया। पीड़ित के अनुसार हमलावर कढ़ेराम ने तमंचा दिखाकर पहले उससे गाली गलौज शुरू की। इसका विरोध करते ही मंगली प्रसाद ने बांका से प्रहार कर उसे लहूलुहान कर दिया। जान बचाने के लिए नरेशपाल ने दौड़ लगा दी तो हमलावरों ने पीछे से उस पर तमंचे से फायर भी किया। हालांकि गोली उसे नहीं लगी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण जमा हो गए। इस पर हमलावर धमकी देकर भाग गए। घटना की सूचना मिलने पर लोग मौके पर पहुंचे और घायल से जानकारी कर उसे अस्पताल भिजवाया। इंस्पेक्टर हरीश वर्धन सिंह ने बताया कि कढ़ेराम और मंगली प्रसाद पर रास्ता रोक जानलेवा हमला करने की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed