{"_id":"5f0760558ebc3e63a81dc4f6","slug":"crime-pilibhit-news-bly4121875151","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में घुसकर इंटर की छात्रा से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में घुसकर इंटर की छात्रा से छेड़छाड़, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। पड़ोस के युवक ने घर में घुसकर इंटर की छात्रा से छेड़छाड़ की। शोर मचाने पर परिवार वाले पहुंचे तो आरोपी उन्हें धमकी देने लगा। बाद में उसके परिवार के सदस्यों ने भी बेटे की गलती स्वीकारने के बजाय लड़की वालों को ही धमका दिया। कोतवाली पुलिस ने छात्रा की मां से मिली तहरीर पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की।
पुलिस को दी तहरीर में क्षेत्र की एक महिला ने बताया कि उसके पति की मौत हो चुकी है। बुधवार रात उनकी 17 वर्षीय पुत्री ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में सो रही थी। तभी पड़ोस का नितेश कुमार यादव छत के रास्ते कमरे में पहुंच गया। आरोप है कि वहां उसने छात्रा को पकड़कर उससे छेड़छाड़ शुरू कर दी। लड़की ने कमरे से चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। उसकी चिल्लाने की आवाज आने सुनकर परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और नितेश को पकड़ लिया। वहां से खुद को छुड़ाकर वह भाग गया। लड़की की ओर से उसके परिवार वालों ने इसकी शिकायत नितेश के परिवार वालों से की गई। वह इस पर लड़के की गलती मानने के बजाय धमकाते हुए लड़ाई झगड़े पर उतारू हो गए। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि मां से तहरीर मिलने के बाद आरोपी पर घर में घुसकर छेड़छाड़, पॉक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज की गई है।