फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

नल पर पानी भरने आई महिला की बांका से अंगुली काटी

Tue, 02 Jun 2020 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2020 12:32 AM IST
विज्ञापन
crime
बरखेड़ा। घर के बाहर लगे नल में पानी भरने आई महिला पर गांव के युवक ने बांका से हमला कर दिया। इसमें उसके बाएं हाथ की एक अंगुली कट गई। महिला के शोर मचाने पर पति और आसपास के ग्रामीण जुटे तो हमलावर भाग गया। पुलिस ने महिला के पति की तहरीर पर एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव कबूलपुर निवासी मेवाराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि रविवार रात साढ़े नौ बजे उसकी पत्नी पार्वती घर के बाहर लगे नल पर पानी भरने गई थी। उसी समय गांव का रहने वाला करनपाल वहां आ गया। उसने गाली गलौज करते हुए पार्वती पर बांका से हमला किया। इसमें उसकी पत्नी के बाएं हाथ की एक छोटी अंगुली कट गई। पत्नी के चीखने की आवाज सुनकर परिवार वाले और ग्रामीण घरों से बाहर आए। तभी करनपाल धमकी देता भाग गया। वह आनन-फानन में पत्नी को अस्पताल ले गए और इलाज कराया। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर महिला को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया है। इंस्पेक्टर उमेश सिंह सोलंकी ने बताया कि महिला के पति की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है। तहरीर में हमले की वजह नहीं बताई गई है।
विज्ञापन

24 घंटे में कारण का पता नहीं कर सकी पुलिस, मगर एक चर्चा ये भी
महिला पर बांके से हमला करने की घटना की पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली, मगर 24 घंटे बाद भी हमले की वजह पता नहीं चल सका है। परिवार वाले भी सही बात बोलने से बच रहे हैं। पुलिस के स्तर से भी इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया। उधर, प्रकरण को लेकर चर्चा गांव में तेज है। छह मई को बलवा, मारपीट और एससीएसटी एक्ट के तहत प्रधान समेत सात लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। इस एफआईआर की पैरवी करनपाल कर रहा था। उसके माता-पिता का जिक्र भी वादी पक्ष की तरफ से किया गया है। रविवार रात महिला पर हुए हमले के मामले में दी गई तहरीर का लेखक कमलेश कुमार एससीएसटी एक्ट के तहत उसी मामले का आरोपी है। इसके अलावा प्रधान के परिवार के कुछ सदस्य ही महिला को लेकर पैरवी में लगे हुए हैं। महिला पर हमले के मामले को इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed