{"_id":"5e6925cf8ebc3eeb4b563cbc","slug":"crime-pilibhit-news-bly399044652","type":"story","status":"publish","title_hn":"होली खेलकर आए सिपाहियों ने पीटा तो ग्रामीणों ने घेर बरखेड़ा थाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
होली खेलकर आए सिपाहियों ने पीटा तो ग्रामीणों ने घेर बरखेड़ा थाना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरखेड़ा (पीलीभीत)। होली खेलकर थाने से कस्बे में ही किराए के अपने मकान में लौटे सिपाहियों ने पड़ोस के एक मकान के सामने अपनी कार खड़ी कर दी, मकान स्वामी ने उसे हटाने के लिए कहा तो उसे पीट दिया। सिपाहियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने पहले घर के पास ही हंगामा किया और फिर शाम को थाना घेर लिया। तब इस झगड़े में मकानस्वामी और एक सिपाही के घायल होने की बात सामने आई है। इसके बाद समझौते की बात शुरू हुई।
कस्बा बरखेड़ा के वार्ड नंबर सात के रहने वाले करन कुमार कश्यप मजदूरी करते हैं। इसी मोहल्ले के सुरेश कुमार के मकान में पांच सिपाही किराए पर रहते हैं। बुधवार को थाना परिसर में होली खेलने के बाद सिपाही कार से आए। उन्होंने करन कुमार के घर के सामने अपनी कार खड़ी कर दी। बाइक निकालने के लिए करन ने पुलिसकर्मियों से कार हटाने को कहा। इसी बात पर सिपाहियों ने खाकी की धमक दिखाते हुए गालियां देना शुरू कर दिया। विरोध करने पर सिपाहियों ने करन की पिटाई कर उसे घायल कर दिया। शोर सुनकर ग्रामीण जमा हुए तो सिपाही भाग गए। इन्हीं सिपाहियों ने एक दिन पूर्व भी एक ग्रामीण से मारपीट की थी। इससे पहले से नाराज लोगों ने हंगामा करते हुए सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग शुरू कर दी। इसकी सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर उमेश सिंह सोलंकी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भीड़ को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। इसके बाद घायल करन कुमार को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
ग्रामीण करन कुमार से मारपीट करने वाले सिपाहियों के नशे में होने का आरोप लगाते हुए शाम चार बजे भीड़ दुबारा थाने पहुंच गई। सिपाहियों को बुलाकर उनका मेडिकल परीक्षण कराने की मांग की गई। भीड़ ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद इंस्पेक्टर उमेश सिंह सोलंकी ने सिपाहियों को बुला लिया। सिपाहियों के थाने पहुंचते ही लोग शांत हो गए। हालांकि एक सिपाही अंकुर के पैर में चोट थी। उसने भी खुद के साथ मारपीट किए जाने की बात कही। इस पर इंस्पेक्टर ने सिपाही को भी मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मामले की गंभीरता से जांच कराकर सख्त कार्रवाई की जाएगी।