{"_id":"5dfbd2b68ebc3e87ae37e41d","slug":"crime-pilibhit-news-bly3886885115","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो होटलों पर काम कर रहे चार बच्चों को मुक्त कराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो होटलों पर काम कर रहे चार बच्चों को मुक्त कराया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो होटलों पर काम कर रहे चार बच्चों को मुक्त कराया
बालश्रम अधिनियम के तहत होटल संचालकों पर हुई कार्रवाई
पीलीभीत। श्रम विभाग द्वारा गजरौला क्षेत्र के होटलों में छापा मारा। इसमें दो होटलों पर चार बच्चे काम करते मिले। टीम ने चारों बच्चों को बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया। बाल श्रम अधिनियम के उल्लंघन पर होटल संचालकों को नोटिस दिया गया है।
बालश्रम रोकने के लिए शासन द्वारा अभियान चलाकर कार्रवाई के निर्देश दिए जाते हैं। गुरुवार को श्रम विभाग से लेबर आफीसर एसपी गौतम, नायब तहसीलदार सदर और पुलिस ने गजरौला दो होटलों पर छापा मारा। दोनों होटलों पर चार नाबालिग काम करते पाए गए। टीम ने बच्चों को मुक्त कराते हुए उन्हें बाल कल्याण समिति के सुपुर्द कर दिया। टीम की इस कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। लेबर आफीसर एसपी गौतम ने बताया कि गजरौला के दो होटल बंगाली और दीपक स्वीट्स पर दो-दो बच्चों काम करते हुए पाए गए। इन बच्चों को बाल कल्याण समिति भेजा गया है। प्रतिष्ठान के संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। संवाद
---