फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

सामूहिक विवाह समारोह में दूसरी शादी करने वाली महिला पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Fri, 20 Dec 2019 02:01 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 20 Dec 2019 02:01 AM IST
विज्ञापन
crime

सामूहिक विवाह समारोह में रचा लिया था विवाह, जांच में खुलासा होने के बाद पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

विज्ञापन
जहानाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में सामूहिक विवाह समारोह में सरकारी योजना का फायदा उठाने के लिए दूसरी बार शादी करने वाली महिला पर पुलिस ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की है। समाज कल्याण विभाग के सुपरवाइजर ने पुलिस को इस मामले की तहरीर दी थी। महिला जांच में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में मिलने वाले 51 हजार रुपये लेने के लिए धोखाधड़ी करने की दोषी पाई गई।
बिलसंडा ब्लॉक के गांव नूरानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 14 नवंबर को सामूहिक विवाह समारोह में नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देने आए थे। उस समारोह में समाज कल्याण विभाग ने 525 जोड़ों की सामूहिक शादियां कराने का दावा किया था। कुछ दिनों बाद एक महिला ने अफसरों से शिकायत की थी कि सुशीला देवी उसकी बहू है। वह उसके लड़के से शादी कर चुकी है। कुछ दिन पहले वह अपने मायके चली गई। फिर मायके वालों के बहकावे में आकर उसकी बहू ने मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में किसी और शादी से कर ली। महिला की सास का वीडियो भी वॉयरल हो गया था।
विज्ञापन

अमर उजाला ने इस मामले को 29 नवंबर को खबर प्रकाशित की थी। खबर प्रकाशित होते ही समाज कल्याण विभाग समेत समूचे प्रशासन में खलबली मच गई। तुरंत मामले की जांच के आदेश दिए गए। हालांकि इसी बीच समाज कल्याण अधिकारी को महिला के पति ने हल्फनामा देकर बताया कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में सुशीला देवी से शादी करने वाला वही था। उसकी पत्नी ने सामूहिक विवाह योजना का लाभ पाने के लिए दूसरी शादी उसी से की थी। जांच में महिला की धोखाधड़ी पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज कल्याण विभाग के सुपरवाइजर बृजेश कुमार ने इस मामले में पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि 14 नवंबर को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह बिलसंडा के न्यूरानपुर गांव में हुए थे। कल्यानपुर खास गांव निवासी सुशीला देवी पुत्री ओमप्रकाश ने खुद को अविवाहित दिखाकर इसमें आवेदन किया, जबकि उसकी पूर्व में ही शादी हो चुकी है। लाभ पाने के लिए विभाग को गलत तथ्य प्रस्तुत किए। इसकी जांच कराई गई तो मामला खुल गया। इंस्पेक्टर मनीराम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर सुशीला देवी के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed