{"_id":"5d93a7dc8ebc3e014a68992d","slug":"crime-pilibhit-news-bly378501565","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिलसंडा पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतरे सिख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलसंडा पुलिस के खिलाफ सड़क पर उतरे सिख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। बिलसंडा क्षेत्र के तमाम सिखों ने मंगलवार को तहसील परिसर में पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। सिख पगड़ी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले लेखपाल के बेटे के खिलाफ उचित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज न करने से खफा थे। बाद में उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम ने उन्हें उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
बिलसंडा क्षेत्र के कई गांवों के सिख समुदाय के लोग बड़ी संख्या में मंगलवार दोपहर तहसील परिसर में जमा हुए और बिलसंडा थाना पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि 28 सितंबर को सिबुआपुर क्षेत्र के लेखपाल दिनेश चंद्र के पुत्र संजू ने गांव सिबुआपुर निवासी सरदार सतनाम सिंह के खतौनी मांगे जाने पर फोन पर उनसे गालीगलौज की। अपहरण कर जान से मारने की धमकी दी और पगड़ी के लिए अपशब्द कहे। सिखों का आरोप था कि सतनाम सिंह के तहरीर देने पर बिलसंडा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध हल्की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। प्रदर्शन करने वाले सिख आरोपी के विरुद्ध उचित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। सिखों ने एक घंटे तक प्रदर्शन करने के बाद एसडीएम सौरभ दुबे को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में पहले से ही दर्ज रिपोर्ट में धाराएं बढ़ाने की मांग की गई है। एसडीएम ने मौके पर मौजूद सीओ प्रवीण मलिक को इस संबंध में उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। एसडीएम की इस कार्रवाई से संतुष्ट होकर सिख लौट गए। प्रदर्शन में सुखवीर सिंह, लखबिंदर सिंह, मंजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह, शीशा सिंह, जगतार सिंह, मेजर सिंह, रक्षपाल सिंह आदि शामिल थे।