{"_id":"5d8e50548ebc3e93ba1b20a1","slug":"crime-pilibhit-news-bly377952555","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े में रोडवेज के ड्राइवर की दूसरे ड्राइवर ने खींच ली दाढ़ी, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े में रोडवेज के ड्राइवर की दूसरे ड्राइवर ने खींच ली दाढ़ी, हंगामा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। रोडवेज वर्कशाप में बस में डीजल डलवाने के दौरान हुई कहासुनी के बाद सिख ड्राइवर की दाढ़ी खींचने के दूसरे दिन रोडवेज बस स्टैंड परिसर में जमकर हंगामा हुआ। सिख ड्राइवर के पक्ष में आए लोग दाढ़ी खींचने वाले ड्राइवर और मारपीट करने वाले कर्मचारी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। दोनों कर्मचारियों की सेवाएं समाप्त करने की मांग शुरू कर दी। परिवहन निगम के अधिकारी बातचीत कर कार्रवाई का भरोसा दिलाते रहे। करीब दो घंटे तक चले हंगामे के बाद दोनों कर्मचारी मौके पर आ गए और माफी मांगी, तब जाकर मामला शांत हो सका। इसके बाद सिख ड्राइवर और उसके समर्थन में आए लोगों ने कार्रवाई से इंकार कर दिया।
विलासपुर (रामपुर) के निवासी हरजीत सिंह रोडवेज में चालक हैं। बृहस्पतिवार सुबह करीब दस बजे वह वर्कशॉप में बस में डीजल डलवाने के लिए पहुंचे तो डीजल डालने वाले कर्मचारी बच्चू सिंह ने 110 लीटर के बजाय 116 लीटर डीजल डाल दिया। अधिक डीजल डालने को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। गाली गलौज से शुरू हुए विवाद में मारपीट हो गई। इसी बीच बच्चू सिंह के समर्थन में रोडवेज का संविदा ड्राइवर नितिन मिश्रा पहुंच गया। आरोप है कि उसने हरजीत की दाढ़ी खींच ली। हरजीत उस वक्त तो बिना कोई शिकायत किए चले गए। दूसरे दिन शुक्रवार को हरजीत के साथ उनके समर्थन में रिटायर्ड रोडवेज कर्मचारी हरजोत सिंह की अगुवाई में काफी सिख जमा हो गए। दोपहर करीब 12 बजे रोडवेज पहुंचकर सभी ने घटना की निंदा करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। सिख ड्राइवर से मारपीट और दाढ़ी खींचने वाले कर्मचारी को मौके पर बुलाने की मांग की गई। करीब एक घंटे बाद मारपीट करने वाला बच्चू सिंह आ गया। उसने अपनी गलती को स्वीकारते हुए माफी मांग ली, लेकिन सिख नितिन के न पहुंचने पर गुस्सा गए। उसकी सेवाएं समाप्त करने की मांग शुरू कर दी। एआरएम वीके गंगवार समेत रोडवेज के अन्य अधिकारी उनको शांत कराते हुए कार्रवाई का आश्वासन देते रहे। बाद में नितिन को भी मौके पर बुला लिया गया। नितिन ने दाढ़ी खींचने के आरोप को गलत बताया। कहा कि उसकी सिर्फ मारपीट हुई थी। हालांकि बाद में उसने हरजीत से मांफी मांगी। इसके बाद दोनों पक्षों में सुलह हो गई।
कर्मचारियों के बीच डीजल डलवाने को लेकर विवाद हो गया था। दोनों पक्षों से वार्ता हुई। बाद कर्मचारियों ने माफी मांग ली। इस पर उनके बीच समझौता हो गया है। किसी तरह की कार्रवाई की मांग नहीं की गई है। - वीके गंगवार, एआरएम, परिवहन निगम