फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

पति समेत पांच पर दहेज उत्पीड़न व छेड़छाड़ की रिपोर्ट

Wed, 18 Sep 2019 01:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 18 Sep 2019 01:41 AM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। सुनगढ़ी पुलिस ने एक विवाहिता की ओर से उसके ससुराल वालों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, घरेलू हिंसा, छेड़छाड़, गाली गलौज, मारपीट और धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें विवाहिता के पति समेत पांच लोगों को नामजद किया गया है।
विज्ञापन

पीड़ित महिला ने बताया कि शादी के कुछ दिन बाद ही उसे ससुराल वाले परेशान करने लगे। जेठ जेठानी समेत भी तंग करते थे। उसने इसकी शिकायत सास-ससुर से की गई तो उन्होंने भी धमका दिया। दहेज में कार की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर उसे ससुराल वालों ने पीटा और मिट्टी का तेल छिड़क कर जिंदा जलाने की कोशिश की। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग पहुंच गए, जिससे जान बच गई। जेठ ने 17 अगस्त को दुष्कर्म करने की कोशिश की। विरोध करने पर उसे घर से निकाल दिया गया। आरोप है कि ससुराल वाले उससे अवैध धंधा कराना चहाते थे। एसएसआई सतीश चंद बाजपेई ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। इसमें विवाहिता के पति जेठ, ससुर, जेठानी, सास को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed