फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

हमले के बाद दबिश की हिम्मत नहीं जुटा पा रही हजारा पुलिस

Sun, 15 Sep 2019 07:34 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
crime
पूरनपुर (पीलीभीत)। समन तामील कराने गए सिपाहियों से मारपीट करने के मामले में पुलिस ने चार नामजद समेत पांच के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इसमें दो हिस्ट्रीशीटर भी शामिल हैं। भले ही सख्ती का दावा किया जा रहा हो, लेकिन 24 घंटे में हुई कार्रवाई को देख यह कहना गलत नहीं होगा कि हजारा पुलिस दहशत में है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए हिम्मत भी नहीं जुटा पा रही है।
विज्ञापन

हजारा थाने पर तैनात सिपाही पंकज कुमार और रजनीश कुमार टाटरगंज गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर फूला सिंह को समन तामील कराने के लिए गए थे। जैसे ही उन्होंने समन तामील करने को कहा तो हिस्ट्रीशीटर ने साथियों संग मिलकर सिपाहियों पर हमला बोल दिया था। उनको दौड़ाकर मारपीट की गई थी। बमुश्किल वह गांव से भागकर बच सके थे। सिपाहियों का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराने के बाद कानूनी कार्रवाई की गई है। सिपाही रजनीश कुमार की ओर से हजारा थाने में बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, जानलेवा हमला, सरकारी कर्मचारी से अभद्रता, धमकाने और गाली गलौज की धाराओं में एफआईआर की गई है। इसमें दो हिस्ट्रीशीटर फूला सिंह, मलखान के अलावा वीरू कौशल्या कौर और एक अज्ञात आरोपी बनाया है। सिपाहियों ने बताया कि आरोपी लाठी डंडे और लोहे की रॉड से मार रहे थे। भागते वक्त पथराव भी किया गया। थाना पुलिस से लेकर अधिकारी आरोपियों पर सख्त कार्रवाई करने की बात तो कह रहे हैं, लेकिन 24 घंटे बीतने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं की जा सकी है। पुलिस भी घटना के बाद सिर्फ एक ही बार गांव दबिश देने गई है। दोबारा न हमला कर दिया जाए, यह भी पुलिस कर्मियों को सता रहा है। इंस्पेक्टर हजारा सुनील कुमार ने बताया कि एक बार गांव में दबिश देने गए थे, लेकिन कोई आरोपी मिला नहीं। एफआईआर दर्ज कर ली गई है, सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


सिपाही की तहरीर पर घटना की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। पुलिस पर किसी तरह का कोई दबाव नहीं है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए कार्रवाई के निर्देश थानाध्यक्ष हजारा को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रोहित मिश्र, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed