{"_id":"5d754feb8ebc3e01783409e2","slug":"crime-pilibhit-news-bly3754524148","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने भाकपा के सह जिला मंत्री को गिरफ्तार कर जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने भाकपा के सह जिला मंत्री को गिरफ्तार कर जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। एसडीएम के आश्वासन पर भाकपा कार्यकर्ताओं ने पांच दिन से चल रहा आमरण अनशन शनिवार देर रात समाप्त कर दिया है। एसडीएम ने जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया। हालत गंभीर होने पर दो अनशनकारियों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इधर, पुलिस ने अनशनकारियों को भड़काने के आरोप में एक भाकपा नेता को गिरफ्तार करने के बाद जेल भेज दिया।
भाकपा कार्यकर्ताओं ने वंचित पात्रों को प्रधानमंत्री आवास दिलाने, स्वच्छ शौचालय बनवाने ओर हाफिजनगर में ग्राम पंचायत के तालाब का पट्टा निरस्त करने की मांगों को लेकर तीन सितंबर से रामलीला मैदान में आमरण अनशन शुरू किया था। एसडीएम सौरभ दुबे ने शनिवार देर रात कोतवाल हरीशंकर वर्मा के साथ अनशन स्थल पर पहुंचकर अनशनकारियों से वार्ता की और उनकी मांगें शीघ्र पूरी कराने का आश्वासन दिया। अनशनकारियों के सहमत होने पर एसडीएम ने जूस पिलाकर अनशन खत्म करा दिया। अनशन के दौरान स्वास्थ्य खराब होने के कारण तोताराम और सोमवती को सीएचसी में भर्ती करा दिया गया। वहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। इधर, कोतवाली पुलिस ने अनशनकारियों को भड़काने के आरोप में भाकपा के सह जिला मंत्री मोहल्ला दुर्गाप्रसाद निवासी भीमसेन शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। एसडीएम ने उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।