{"_id":"5d754f1f8ebc3e93bd10836e","slug":"crime-pilibhit-news-bly375452038","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाघिन के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाघिन के हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। लाठी-डंडों और धारदार हथियार से बाघिन की हत्या करने के मामले में नामजद आरोपी मटेहना कॉलोनी नंबर छह निवासी मुन्ना को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
बाघिन ने 24 जुलाई को हमला कर गांव मटेहना कॉलोनी के नौ लोगों को घायल कर दिया था। इसके बाद एकत्र हुए लोगों ने बाघिन को पीट-पीट कर अधमरा कर दिया था। घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। घायल बाघिन की रात को मौत हो गई थी। अगले दिन कोतवाली पुलिस ने वन दरोगा दिनेश गिरि की ओर से 31 लोगों को नामजद कर अन्य अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। घायलों में राधेश्याम की इलाज को लखनऊ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई थी। दो दिन बाद पुलिस ने नामजद आरोपियों में ब्रह्मा, त्रिवेणी, पारस और पारस के पिता छेदी को गिरफ्तार कर लिया । घुंघचाई चौकी इंचार्ज संजीव कुमार ने बताया कि नामजद आरोपी कॉलोनी नंबर छह निवासी मुन्ना को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया। शेष आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार कर लिया जाएगा।