फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

डॉ. साहब! 4.80 लाख पुलिस पी गई.. सिर्फ नौकरानी पर शक न करना

Sun, 08 Sep 2019 06:55 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 06:55 PM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। हिमाचल प्रदेश के एक डॉक्टर के घर से चोरी 20 लाख रुपये की बरामदगी को आई पुलिस की भनक आरोपी युवती और उसके परिवार वालों को पहले ही लग गई थी। इसके चलते युवती परिवारवालों के साथ घर से खिसक गई थी। हिमाचल पुलिस ने दो दिन कैंप करने के बाद स्थानीय पुलिस की मदद से बमुश्किल सोलह लाख रुपये बरामद किए। रुपये आरोपी युवती की मां ने पुलिस को सौंपे।
विज्ञापन

हजारा थाना के गांव भूमिदान निवासी मलकीत सिंह की पुत्री प्रियंका और उसका भाई अमरजीत कई माह पहले हिमाचल में नौकरी करने गए थे। अमरजीत सिंह वहां की एक फैक्ट्री में काम करने लगा, जबकि प्रियंका एक डॉक्टर के यहां नौकरी करने लगी। प्रियंका डॉक्टर के घर से 22 लाख रुपये उड़ा लाई थी। हिमाचल पुलिस ने प्रियंका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। सर्विलांस के सहारे युवती की गिरफ्तारी को दो दिन पहले हिमाचल पुलिस यहां पहुंची और हजारा थाना पुलिस की मदद ली। इसकी भनक युवती और उसके परिवार वालों को दबिश से पहले ही लग गई थी। लिहाजा युवती अपने परिवार के पुरुष सदस्यों के साथ घर से गायब हो गई। बताते हैं कि युवती के गायब हो जाने पर पुलिस ने रुपये बरामद कराने के लिए कुछ लोगों से संपर्क साधा। इसके बाद युवती की मां ने घर में रखे 16 लाख रुपये लाकर पुलिस को सौंप दिए। चर्चा है कि पहले 16 लाख रुपये सौंपे गए। पुलिस ने बाकी रुपये के लिए दबाव बनाया तो 4.80 लाख रुपये और सौंपे गए, लेकिन पुलिस ने बरामदगी मात्र सोलह लाख रुपये की दिखाई। हजारा एसओ सुनील कुमार सिंह ने बताया कि घर में प्रियंका की मां थीं। परिवार के बाकी लोग पहले ही भाग गए थे। किसी तरह से उसकी मां से सोलह लाख रुपये की बरामदगी कराई गई है। प्रियंका के दो भाई अमरजीत सिंह, करमजीत सिंह, बहनें सीमा और शीला हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed