{"_id":"5d73feec8ebc3e01740f5151","slug":"crime-pilibhit-news-bly3753338127","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा, डीआईओएस ने शिक्षक को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक ने छात्र को बेरहमी से पीटा, डीआईओएस ने शिक्षक को हटाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। गर्मी के कारण पंखे के नीचे बैठने की जिद पर जिले के एक राजकीय इंटर कॉलेज में शिक्षक ने कक्षा छह के एक छात्र को बेरहमी से पीट दिया। डीआईओएस ने मामला संज्ञान में आने पर आरोपी शिक्षक को तत्काल कॉलेज से हटा दिया है।
कलीनगर तहसील क्षेत्र के राजकीय इंटर कॉलेज गभिया सहराई में एक हजार से अधिक छात्र अध्ययनरत हैं। इस कॉलेज में बरसों से शिक्षकों की कमी बनी हुई है। इसके चलते अभिभावकों ने अभिभावक संघ से प्राइवेट शिक्षकों की तैनाती करा दी। शुक्रवार को कॉलेज के एक प्राइवेट शिक्षक ने महाराजपुर निवासी कक्षा छह के एक छात्र की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी। छात्र के पैरों में कई जगह निशान बन गए। छात्र का कसूर बस इतना था कि वह गर्मी के कारण पंखे के नीचे बैठना चाहता था। मामले की जानकारी छात्र के परिजनों का हुई तो वे कॉलेज पहुंचे और प्रधानाचार्य संजय कुमार से नाराजगी जताई। हालांकि छात्र के परिजनों ने किसी भी तरह की कार्रवाई से इंकार किया है। इधर, मामला संज्ञान में आने पर डीआईओएस संतप्रकाश ने प्रधानाचार्य संजय कुमार को आरोपी शिक्षक को तत्काल विद्यालय से हटाने के निर्देश दिए। प्रधानाचार्य ने शिक्षक को सेवामुक्त कर दिया है।
मैं कल कॉलेज नहीं गया था। घटना की मुझे जानकारी हुई तो शिक्षक को कड़ी चेतावनी दी गई है। छात्र के परिजनों से भी बात हुई है वे कोई कार्रवाई नहीं चाहते हैं। - संजय कुमार, प्रधानाचार्य, राजकीय इंटर कॅालेज, गभिया सहराई
विज्ञापन
छात्र को पीटे जाने की जानकारी मिली थी। छात्र को पीटना बहुत गलत है। आरोपी शिक्षक को हटा दिया गया है। - संतप्रकाश, डीआईओएस