फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

बच्ची के शव का पुलिस कराएगी डीएनए टेस्ट, सेंपल लिया

Thu, 05 Sep 2019 12:33 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 05 Sep 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
crime
04 पीबीटीपी 10
विज्ञापन

बच्ची के शव का डीएनएम कराएगी पुलिस, सैंपल लिया
निगोही ब्रांच नहर में मंगलवार शाम उतराता मिला था शव
सीएचसी के पास से अगवा हुई बच्ची का शव होने से परिजन कर रहे इनकार
अमर उजाला ब्यूरो
बिलसंडा (पीलीभीत)। निगोही ब्रांच नहर में मिला शव सीएचसी के पास से अपहृत बच्ची का होने से परिजनों ने इनकार कर दिया है, लेकिन पुलिस को उसी का होने का अंदेशा है। पुलिस संदेह मिटाने के लिए बच्ची के शव का डीएनए टेस्ट कराएगी। इसके लिए सैंपल ले लिया गया है।

बिलसंडा थाना क्षेत्र के बमरौली गांव निवासी सर्वेश राठौर की पत्नी गीता देवी ने 29 अगस्त की रात अपनी डेढ़ साल की बेटी जावित्री को अगवा करने की रिपोर्ट अज्ञात साधु वेशधारी के खिलाफ दर्ज कराई थी। आरोप था कि सीएचसी के पास से बच्ची को एक साधु वेशधारी उठा ले गया था। पुलिस ने इस मामले की पड़ताल की तो गीता देवी की कहानी पर कई सवाल उठ गए। दोपहर 12 बजे अगवा बताई गई बच्ची को उसी शाम एक चश्मदीद ने मां की गोद में देखा था। उस वक्त गीता देवी के नहर की तरफ जाने की बात सामने आई थी। गीता से जब इसको लेकर पूछताछ की गई तो वह बयान बदलने लगी। इधर, मंगलवार को घटनास्थल से करीब तीन किमी दूरी पर निगोही ब्रांच नहर में डेढ़ साल की बच्ची का शव मिला। शव जावित्री का होने का पुलिस को पूरा अंदेशा हुआ, लेकिन शिनाख्त को बुलाए गए परिजन इंकार कर गए। पुलिस को उनके इंकार पर इसलिए भी शक हुआ, चूंकि पहले परिजन लापता बच्ची की कलाई पर लाल धागा बंधा होने की बात कह रहे थे। पुलिस ने जब मृत बच्ची के हाथ में लाल धागा बंधा दिखाया तो वे इधर-उधर की बातें कहकर नकारने लगे। मृत मिली बच्ची लाल रंग का एक कपड़ा पहने थी। चूंकि इससे पहले कभी पुलिस ने अगवा बच्ची के कपड़ों को लेकर बारीकी से जानकारी नहीं की थी, इसलिए कुछ कहा नहीं जा सका। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, डीएनए टेस्ट के लिए सैंपल भी जुटाया है। ग्रामीणों से भी संपर्क साधा जा रहा है। इंस्पेक्टर एसके सिंह ने बताया कि शव उसी बच्ची का प्रतीत हो रहा है, लेकिन परिजन पहचान से इंकार कर रहे हैं। सत्यता का पता लगाने के लिए डीएनए टेस्ट कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed