{"_id":"5d6abb5b8ebc3e93c6336c96","slug":"crime-pilibhit-news-bly3743136149","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिर में तोड़फोड़ करने वाली महिला को मानसिक अस्पताल बरेली भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिर में तोड़फोड़ करने वाली महिला को मानसिक अस्पताल बरेली भेजा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। मंदिर में तोड़फोड़ करने वाली महिला को लेकर स्थिति स्पष्ट करने के लिए अब उसको बरेली के मानसिक अस्पताल ले जाया गया है। डॉक्टरों की ओर से दी गई राय और अधिकारियों के निर्देश पर ऐसा किया गया है, ताकि उसकी हालत को लेकर स्थिति स्पष्ट की जा सके।
कोतवाली क्षेत्र के अलीगंज गांव स्थित हनुमान मंदिर में बृहस्पतिवार रात एक महिला ने जमकर उत्पात मचाया था। मंदिर के गेट पर लगे ताले तोड़कर वह भीतर पहुुंची। मूर्तियां खंडित करने के बाद सामान मे तोड़फोड़ की गई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला को धर लिया था। पूछताछ के बाद भी पुलिस महिला को लेकर पूरी कहानी स्पष्ट नहीं कर सकी। उसकी पहचान खटीमा (उत्तराखंड) के बग्गा चौक निवासी सपना पुत्री महेश के रूप में हुई थी। उसने ऐसा क्यों किया? वह मानसिक मंदित है या नहीं, इसका जवाब भी नहीं निकला। फिलहाल पुलिस ने महिला पर कार्रवाई कर दी है। आरोपी महिला को जेल भेज दिया, लेकिन महिला की मानसिक स्थिति को देखते हुए उसको बरेली के मानसिक अस्पताल में चेकअप कराने के भी निर्देश कोर्ट से हुए थे। जिसका पालन कराते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि महिला को शनिवार को बरेली ले जाया गया है। वहां पर उसका मानसिक अस्पताल में परीक्षण कराया जाएगा।