फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

स्कूल में मजदूर ने कक्षा एक की छात्रा से की छेड़छाड़

Fri, 23 Aug 2019 02:14 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 02:14 AM IST
विज्ञापन
crime
पूरनपुर। स्कूल में काम कर रहे एक मजदूर ने कक्षा एक की छात्रा से छेड़छाड़ की। छात्रा के शोर मचाने पर जमा हुए लोगों ने आरोपी को पकड़कर पीटा और पुलिस के सुपुर्द कर दिया। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

यह घटना बुधवार को सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव बासबोझी के प्राइमरी स्कूल में हुई। क्षेत्र के एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी छह वर्षीय पुत्री कक्षा एक की छात्रा है। छात्रा इंटरवल के समय स्कूल में खेल रही थी। इस दौरान स्कूल परिसर में काम कर रहे गांव लोधीपुर निवासी मजदूर साजिद खां ने बच्ची से छेड़छाड़ की। छात्रा के चीखने पर परिसर में मौजूद लोग पहुंच गए और आरोपी को पकड़ लिया। उसकी पिटाई करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया गया। इंस्पेक्टर सेहरामऊ उत्तरी खीम सिंह जलाल ने बताया कि छात्रा के पिता की ओर से आरोपी साजिद खां के खिलाफ छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed