{"_id":"5d52f9488ebc3e6cec0c906f","slug":"crime-pilibhit-news-bly3722480186","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशा ज्योति केंद्र कर्मियों ने किया मदद से इनकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशा ज्योति केंद्र कर्मियों ने किया मदद से इनकार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गजरौला/ पीलीभीत। विवाहिता को उसकी ससुराल से मायके तक पहुंचाने के लिए गजरौला पुलिस ने महिला हेल्पलाइन आशा ज्योति केंद्र (181) से मदद मांगी। उनके मना करने पर थानाध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए डीएम से शिकायत की बात कही है।
गजरौला थाना क्षेत्र की गोयल कॉलोनी निवासी एक विवाहिता ने मंगलवार दोपहर यूपी 100 पर कॉल की। उसने बताया कि वह ग्वालियर की रहने वाली है। उसका ससुराल में मन नहीं लग रहा है, जिससे वह मायके जाना चाहती है। हालांकि उसने ससुरालियों पर किसी तरह की कानूनी कार्रवाई से इंकार किया। महिला का कहना था कि अगर पुलिस वर्दी में उसकी ससुराल पहुंचेगी तो वह खुदकुशी कर लेगी। यह सुनकर पुलिस के होश उड़ गए। गजरौला थानाध्यक्ष ने महिला की मदद के लिए आशा ज्योति के कर्मियों से कहा। मगर उन्होंने इनकार कर दिया। इंस्पेक्टर गजरौला नरेश कश्यप ने बताया कि महिला संबंधी मामला होने पर मदद के लिए कॉल की गई थी। कर्मचारियों ने मौके पर आने से साफ इंकार कर दिया है। इसकी रिपोर्ट बनाकर डीएम को भेजी जाएगी। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला निपटाया है।