{"_id":"5d4c5a228ebc3e6cf60c8d56","slug":"crime-pilibhit-news-bly3716811194","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर के बाहर खेल रहे बालक के अपहरण की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर के बाहर खेल रहे बालक के अपहरण की कोशिश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर। घर के दरवाजे पर खेल रहे बच्चे को उठाकर एक युवक भाग खड़ा हुआ। शोर-शराबे पर आरोपी ने बच्चे को गड्ढे में भरे पानी में फेंक दिया। लोगों ने आरोपी को पकड़कर पिटाई करने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसका शांतिभंग की आशंका में चालान किया है।
घटना बुधवार शाम करीब सात बजे की है। पूरनपुर देहात के मोहल्ला अहमदनगर निवासी सोना ने बताया कि उसका ढाई वर्षीय पुत्र आदिल घर के दरवाजे पर अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान नशे में आए एक युवक आदिल को उठाकर भाग खड़ा हुआ। बच्चों की चीख-पुकार पर लोग आरोपी के पीछे भागे तो उसने आदिल को एक स्थान पर भरे पानी में फेंक दिया। लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। बाद में पुलिस को सौंप दिया गया। मोहल्ले के कुछ लोगों के साथ कोतवाली पहुंचे सोना ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कोतवाल केशव कुमार तिवारी ने बताया कि आरोपी गांव घुंघचाई निवासी प्रियांशु ने नशे में बालक को गोद में उठा लिया था। शोर-शराबा होने पर बच्चे को छोड़कर भागा। आरोपी के खिलाफ शांतिभंग की आशंका की कार्रवाई की गई है।