फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

चुनाव की रंजिश में घेरकर पीटा

Fri, 02 Aug 2019 06:14 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 06:14 PM IST
विज्ञापन
crime
पूरनपुर। चुनाव की रंजिश को लेकर गांव जितौरिया टांडा निवासी अमर सिंह की रास्ते में घेरकर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर पिटाई की गई। बंधक बनाकर कार से नगर तक लाया गया। शोर शराबा होने पर आरोपियों ने उसे छोड़ा। पुलिस ने एसपी के आदेश पर अमर सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

गांव जितौरिया टांडा निवासी अमर सिंह ने बताया कि आरोपी उससे प्रधान के चुनाव की रंजिश मानते है। वह 22 जुलाई को गांव घुंघचाई निवासी श्रीपाल के साथ बाइक से सुबह आठ बजे पूरनपुर आ रहा था। रास्ते में आरोपियों ने उसे रोककर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर गाली-गलौज कर पिटाई की। जान से मारने का प्रयास किया। विरोध पर आरोपी उसे बंधक बनाकर कार से नगर लाए। शोर-शराबा होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने अमर सिंह की ओर से गांव निवासी धर्मपाल वर्मा, द्वारिका प्रसाद, नंदराम, सुनील यादव के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। उधर, मारपीट की दूसरी घटना में बुधवार को गांव बमनपुरी निवासी दीपक को गाली-गलौज कर उस समय सिर पर धारदार हथियार से वार कर लहूलुहान कर दिया गया जब दीपक लक्ष्य डिग्री कॉलेज के समीप अपने खेत को देखने गया था। दीपक का आरोप है कि जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर उसे गालियां दी गई और लोगों के एकत्र होने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। कोतवाली पुलिस ने दीपक की ओर से गांव रंपुरा कपूरनपुर निवासी चंगेज खान, नगर के मोहल्ला रजागंज निवासी तालिब के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

इसी क्रम में मारपीट के एक अन्य मामले में गांव अभयपुर निवासी निशांत सिंह को उसके भाई ने पीट दिया। पुलिस ने निशांत की ओर से उसके भाई अजमेर सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। गांव हरीपुर कलां निवासी मोहम्मद उमर की पत्नी भानी ने पुलिस को दी तहरीर में रंजिशन गांव के कुछ लोगों पर गाली-गलौज कर मारपीट करने, उसके पति और देवर को पेड़ से बांधकर पीटने, छेड़छाड़ करने आदि का आरोप लगाया। भानी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed