{"_id":"5d431cc58ebc3e6ce04cad9f","slug":"crime-pilibhit-news-bly3707852156","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहक बनकर बैठे युवक चोरी कर ले गए कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहक बनकर बैठे युवक चोरी कर ले गए कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। एटा से कार बुक कराकर लाए दो युवक चालक के हटते ही कार चोरी कर ले गए। खेत से वापस आने पर चालक को घटना का पता लगा। काफी तलाशने के बाद भी कोई सुराग न मिलने पर पीड़ित ने जहानाबाद पुलिस को तहरीर दी। जिसके आधार पर दो अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
एटा जिले के थाना आवागढ़ क्षेत्र के ग्राम नगला भीकारी निवासी गिरीश कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 जुलाई को दो व्यक्तियों ने उनकी कार की बुकिंग की थी। उनको लेकर वह पीलीभीत आए थे। जहानाबाद थाना क्षेत्र के गंगराम लालपुर के पास पीड़ित के पेट में तेज दर्द होने लगा। इस पर वह शौच के लिए कार खड़ी कर पास के खेत में चले गए। कुछ देर बाद वापस आए तो कार और उसमें सवार दोनों युवक नदारद मिले। दोनों व्यक्तियों पर कार चोरी करने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। आरोपियों के नाम पते को लेकर पीड़ित कुछ नहीं बता सका। इतना कहा कि दोनों आरोपी एक दूसरे को वर्मा और चौधरी कहकर बुला रहे थे। इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर कार चोरी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कराई जा रही है।