{"_id":"5d41d0318ebc3e6cf90fb6e4","slug":"crime-pilibhit-news-bly3706667130","type":"story","status":"publish","title_hn":"रिपोर्ट में लिखे नाम को लेकर फंसा पेंच, नहीं हुआ चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रिपोर्ट में लिखे नाम को लेकर फंसा पेंच, नहीं हुआ चालान
विज्ञापन
बीसलपुर। आपूर्ति कार्यालय में अफसरों संग विधायक की छापामार कार्रवाई में पकड़े गए दलाल का तीसरे दिन बुधवार को भी पुलिस चालान नहीं कर सकी। रिपोर्ट और कागजात में उसके नाम में अंतर होने पर पेंच फंसा रहा। इसका समाधान प्रशासनिक अधिकारी नहीं कर सके। एसडीएम ने इस समस्या का समाधान करने के निर्देश दिए हैं।
विधायक रामसरन वर्मा ने 29 जुलाई को अधिकारियों संग आपूर्ति कार्यालय में छापा मारा था। इस दौरान कार्यालय से एक दलाल पकड़ा गया। उसको पुलिस कोतवाली लाई तो वह कुछ ही देर में चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि बाद में जब उसके पिता को पुलिस ने हिरासत में लिया तो वह खुद ही सरेंडर हो गया। इधर क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी रितेश चंद्रा की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की गई। इस रिपोर्ट में तहरीर के आधार पर आरोपी का नाम राजू दर्शाया गया, जबकि कागजात में उसका नाम मोहल्ला दुबे निवासी श्रीनिवास यादव है। ऐसे में अब पुलिस उसका चालान नहीं कर पा रही है। इसको लेकर पेंच फंसा हुआ है। सीओ प्रवीण मलिक ने इसकी रिपोर्ट बनाकर एसडीएम को भेजी है। एसडीएम सौरभ दुबे ने तहसीलदार विजय त्रिवेदी को मामले में स्थिति स्पष्ट करने के निर्देश दिए हैं। हालांकि अब तक कोई सुधार नहीं हो सका है। जिसके चलते पुलिस परेशान है। आरोपी पर भी कार्रवाई अधर में अटकी हुई है। कोतवाल हरिशंकर वर्मा का कहना है कि सुधार होते ही आरोपी का चालान कर दिया जाएगा। एएसपी रोहित मिश्र का कहना है कि ये गलती रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए दी गई तहरीर पर हुई है। इसमें पुलिस की कोई लापरवाही नहीं है।