फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime

खेती के लिए जमीन दिलाने के नाम पर ठग लिए 11 लाख

Fri, 02 Aug 2019 06:19 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 02 Aug 2019 06:19 PM IST
विज्ञापन
crime
पीलीभीत। खेती के लिए जमीन दिलाने के नाम पर जालसाज ने ग्रामीण से 11 लाख रुपये ठग लिए। कई दिनों तक रजिस्ट्री के लिए टरकाता रहा और बाद में रुपये लौटाने से भी इंकार कर दिया। पीड़ित को मारपीट के बाद जान से मारने की धमकी दी गई। कोतवाली पुलिस ने तहरीर मिलने पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम दियूनी केसरपुर गांव निवासी झम्मनलाल ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि चपरासी कॉलोनी निवासी राजू शर्मा से उनकी पुरानी जान पहचान थी। पीड़ित ने खेती के लिए जमीन खरीदने की बात राजू से की। इस पर आरोपी ने बरहा गांव में जमीन दिखाई। इसका सौदा भी तय कर लिया गया। 12 सितंबर 2016 से लेकर साल 2018 तक कई किश्तों में आरोपी को ग्यारह लाख रुपये भी दे दिए गए। इसके बाद से वह रजिस्ट्री कराने के लिए कहने पर टालमटोल करता रहा। 19 जून 2019 को आरोपी के मिलने पर जब रुपये वापस मांगे गए तो उसने गाली गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर मारपीट की और रुपये लौटाने से इंकार कर दिया। दोबारा तकाजा करने पर जान से मारने की धमकी दी। सीओ सिटी धर्म सिंह मार्छाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी राजू के खिलाफ अमानत में खयानत, मारपीट और धमकाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है। जांच कर कार्रवाई के निर्देश कोतवाली पुलिस को दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed