{"_id":"5d3b3e408ebc3e6cc0504f54","slug":"crime-pilibhit-news-bly3700640153","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम को अगवा करने की कोशिश, एक दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम को अगवा करने की कोशिश, एक दबोचा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूरिया (पीलीभीत)। घर के बाहर खेल रहे दो साल के मासूम को अगवा करने की कोशिश कर रहे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बच्चे के पिता से घटना की तहरीर मिलने पर पुलिस छानबीन में जुटी है।
न्यूरिया थाना क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी निवासी कृष्णपथ मंडल ने बताया कि उनका दो वर्षीय पुत्र हर्षवर्धन शुक्रवार दोपहर को घर के बाहर खेल रहा था। इस बीच एक व्यक्ति आया और बच्चे को उठाकर बाजार की तरफ जाने लगा। अचानक नजर पड़ने पर पीड़ित ने शोर मचाकर ग्रामीणों को जमा किया और आरोपी को पीछा कर धर दबोचा। आरोपी के पास एक थैला मिला, जिसमें चॉकलेट और कुछ ताबीज भी मिले हैं। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में न्यूरिया पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। इंस्पेक्टर बिरजाराम ने बताया कि आरोपी अपने नाम-पते के बारे में कुछ नहीं बता रहा है। एक बार वह पूछने पर बनारस की मंडवा जगह का नाम ले रहा था। इसलिए बनारस पुलिस को उसका फोटो भेजकर उसके बारे में जानकारी की जा रही है। उसकी मानसिक स्थिति के बारे में भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।