फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Crime news in district.

Pilibhit News: छुट्टा जानवर को बचाने के प्रयास में पेड़ से टकराया पुलिस वाहन, चौकी प्रभारी और चालक घायल

Wed, 07 Jan 2026 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Wed, 07 Jan 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Crime news in district.
माधोटांडा। रात्रि गश्त के दौरान अचानक से सामने आए छुट्टा जानवर को बचाने के प्रयास में माधोटांडा थाने का पुलिस वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गया। हादसे में सेकेंड मोबाइल यूनिट वाहन पर तैनात कलीनगर चौकी प्रभारी सैफ अली और चालक रोहित मामूली रूप से घायल हो गए। दोनों का माधोटांडा सीएचसी में इलाज कराया।
विज्ञापन

माधोटांडा थाने के कलीनगर पुलिस चौकी प्रभारी सैफ अली सोमवार को रात्रि अधिकारी के रूप में थाना क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। थाने के सेकेंड मोबाइल वाहन के चालक रोहित के साथ वह जमुनिया चौकी क्षेत्र की ओर जा रहे थे। देर रात माधोटांडा-पीलीभीत मार्ग पर जमुनिया गांव के निकट अचानक झाड़ियों से निकलकर कोई छुट्टा जानवर सड़क पर आ गया। इसे बचाने के प्रयास में वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराया। हादसे में दरोगा और चालक दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को सीएचसी माधोटांडा लाया गया। यहां उनका उपचार किया गया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों को मामूली चोटें आईं। थाना प्रभारी अशोक पाल ने बताया कि किसी जानवर के अचानक मार्ग पर आ जाने की वजह से हादसा हुआ। दोनोंं का उपचार कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed