फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Crime news in district.

बिना जांच एफआईआर और गिरफ्तारी गलत, पदाधिकारी-कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि : प्रांत संगठन मंत्री

Mon, 10 Nov 2025 12:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Mon, 10 Nov 2025 12:06 AM IST
विज्ञापन
Crime news in district.
जिला अस्पताल में विभाग संगठन मंत्री प्रिंस गौड़ को देखने पहुंचे प्रांत सह प्रमुख धर्म प्रसार। स
पीलीभीत। जेल से जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में शिफ्ट हुए विश्व हिंदू परिषद के विभाग संगठन मंत्री प्रिंस गौड़ से मिलने रविवार शाम प्रांत संगठन मंत्री राजेश जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने इमरजेंसी वार्ड में भर्ती प्रिंस गौड़ का हालचाल जाना और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। कहा कि बिना जांच एफआईआर और गिरफ्तारी गलत है।
विज्ञापन


मीडिया से बातचीत में प्रांत संगठन मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति को शिकायत करने का अधिकार है। संगठन आमजन के लिए ही कार्य करता है, लेकिन इस मामले में शिकायत को आधार बनाकर अधिकारी ने गलत भावना से एफआईआर दर्ज कराई जो उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई अपराधी या आतंकवादी नहीं था, बस एक शिकायत दी गई थी। जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए थी। एफआईआर और फिर गिरफ्तारी अनुचित है। प्रांत संगठन मंत्री ने कहा कि संगठन अपने पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए हर स्तर पर प्रयास करेगा। उन्होंने बताया कि इस मामले की जानकारी संगठन के उच्च पदाधिकारियों को दे दी है। प्रशासनिक स्तर पर भी बात की है।
विज्ञापन




संगठन के अंदरुनी मतभेदों के सवाल पर उन्होंने कहा कि स्थिति की जानकारी ली जा रही है और सोमवार को अधिकारियों से मिलकर बातचीत की जाएगी। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इस प्रकरण में दर्ज मुकदमे को समाप्त किया जाना चाहिए, क्योंकि यह न्याय और संगठन की गरिमा दोनों का प्रश्न है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रचारक प्रकरण सोची-समझी साजिश, पुलिसकर्मी भी शामिल : देवेंद्र सिंह सोम
पीलीभीत। जिला अस्पताल पहुंचे सह प्रांत प्रमुुख ब्रज प्रांत धर्म प्रसार देवेंद्र सिंह सोम ने कहा कि प्रचारक को फंसाना सोची-समझी साजिश है। इसमें पुलिसकर्मी और अन्य अधिकारी भी शामिल हैं। कहा कि यह जो प्रकरण चल रहा है। इसको लेकर हमारी शासन-प्रशासन से बात चल रही है। जिस अधिकारी ने यह किया है, कहीं न कहीं सरकार को बैकफुट पर लाने के प्रयास में कई अधिकारी लगे हैं। यह एक अधिकारी नहींं, इसमें प्रदेश के कई अधिकारी शामिल हैं।



अधिकारियों को लखनऊ बुलाकर लिया जाए पानी पिलवाने का काम

सह प्रांत प्रमुख ने कहा कि प्रदेश में कई अधिकारी ऐसे हैं, जो हिंदू संगठनों और प्रचारकों पर आरोप लगाकर सरकार को बदनाम करना चाहते हैं। हमने शासन को यह बताया है। ये सारेे षड्यंत्र चल रहे हैं। जो अधिकारी ऐसे हैं उन्हें लखनऊ बुलाकर उनके महकमे में पानी पिलवाने का काम करें। लखनऊ में पानी पिलाने का काम करने पर ही इन अधिकारियों के दिमाग ठीक होंगे। विहिप के जिलाध्यक्ष की ओर से पूर्व में जारी पत्र के बारे में सह प्रांत प्रमुख ने कहा कि संगठन के पदाधिकारी की ओर से जारी पत्र संगठन का विषय है, अधिकारी का नहीं।

पूर्व विहिप जिलाध्यक्ष ने जताई नाराजगी



पीलीभीत। भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व जिलाध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद दीपक अग्रवाल ने विभाग संगठन मंत्री प्रिंस गौड़ पर दर्ज एफआईआर व जेल भेजने की घटना की निंदा की। डीएम को पत्र भेजकर कहा कि संगठन के प्रचारक संगठन के लिए जीवन समर्पण करते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष की सरकार में कभी उनके किसी उच्च पदाधिकारी पर ऐसी कार्रवाई नही हुई। उन्होंने जिला प्रशासन से कार्रवाई वापस लेने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed