{"_id":"5d87b26c8ebc3e01423271a4","slug":"crime-in-puranpur-pilibhit-pilibhit-news-bly377270318","type":"story","status":"publish","title_hn":"टाटा मैजिक टकराने के मामले में स्कूल प्रबंधक पर रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टाटा मैजिक टकराने के मामले में स्कूल प्रबंधक पर रिपोर्ट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूरनपुर (पीलीभीत)। बच्चों की सुरक्षा को लेकर स्कूल प्रबंधन और मैजिक चालक की लापरवाही को प्रशासन ने गंभीरता से लिा है। स्कूली बच्चों से भरी टाटा मैजिक के पेड़ से टकराने के मामले में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी ने कोतवाली में वीके पब्लिक स्कूल के प्रबंधक और मैजिक चालक मनप्रीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हालांकि बगैर फिटनेस के टाटा मैजिक सड़क पर कैसे दौड़ रही थी? परिवहन विभाग ने हादसे से पहले कोई कार्रवाई क्यों नहीं की? इन सवालों को लेकर परिवहन विभाग पर भी उंगलियां उठ रही है।
दिलावरपुर गांव से स्कूली बच्चों को लेकर जा रही टाटा मैजिक शनिवार सुबह गांव केशोपुर मोड़ के समीप पेड़ से टकरा गई थी। इसमें टाटा मैजिक में सवार गांव दिलावरपुर निवासी रामसिंह की पुत्री शिवानी, रामदयाल की पुत्री श्वेता वर्मा, राजेंद्र की पुत्री सोनम और टाटा मैजिक चालक पंजाब के गुरदासपुर निवासी मनप्रीत सिंह घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल दोनों छात्राओं और चालक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस हादसे के बाद से अभिभावकों में रोष है। इस हादसे के बाद एआरटीओ अमिताभ राय ने जांच में बगैर फिटनेस के टाटा मैजिक का संचालन होना पाया। उनकी ओर से दी गई तहरीर पर पूरनपुर थाने में वीके पब्लिक स्कूल के प्रबंधक और मैजिक चालक मनप्रीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। उधर, बगैर फिटनेस के टाटा मैजिक सड़क पर कैसे दौड़ रही थी। हादसे के बाद एफआईआर की कार्रवाई क्यों की गई, आदि को लेकर अभिभावकों में रोष है।