{"_id":"5dbd71de8ebc3e016e02a44f","slug":"crime-in-pilibhit-pilibhit-news-bly3824318116","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोहत्या की सूचना पर छापा, तीन तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोहत्या की सूचना पर छापा, तीन तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। गोहत्या की सूचना पर अमरिया पुलिस ने चठिया नियाज गांव के जंगल में छापा मारकर तीन गोमांस तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उनके दो साथी भागने में सफल रहे। मौके से पशु का अधकटा शव और औजार बरामद हुए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर पकड़े गए तस्करों को जेल भेज दिया है।
शनिवार सुबह करीब साढ़े तीन बजे अमरिया पुलिस को सूचना मिली कि चठिया नियाज गांव के जंगल में कुछ लोग गोवंशीय पशु की हत्या कर रहे हैं। इस पर एसओ पुष्कर सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर दबिश दी। यहां गोवंश की हत्या करते तीन गोमांस तस्कर सरैनी तिरकुनिया गांव निवासी नदीम, वसीम और सोहेल को पकड़ा। तस्कर कैफ कुरैशी और अब्दुल अजीज कुरैशी भाग निकले। मौके से एक पशु का अधकटा शव, मांस और औजार बरामद हुए। एसओ अमरिया पुष्कर सिंह ने बताया कि पांचों तस्करों के खिलाफ गोवध अधिनियम की रिपोर्ट दर्ज की गई है। पकड़े गए तीन तस्करों को जेल भेज दिया है।