फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime in pilibhit

तीन लाख रुपये न मिलने पर विवाहिता को दिया तीन तलाक

Mon, 23 Sep 2019 01:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 23 Sep 2019 01:32 AM IST
विज्ञापन
crime in pilibhit
दहेज में तीन लाख रुपये की मांग पूरी नहीं होने पर ससुरालवालों ने विवाहिता को प्रताड़ित किया तो वह मायके आकर रहने लगी। इसके बाद पति समेत अन्य ससुराल वाले मायके आए और मारपीट की। पति ने मांग पूरी न होने पर दूसरी शादी करने की बात कहते हुए तीन तलाक दे दिया। कोतवाली पुलिस ने एसपी के आदेश पर पति समेत छह के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, घरेलू हिंसा, मारपीट और धमकाने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मोहतसिम खां निवासी नवाब अहमद की पुत्री गुलशन ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसकी शादी 10 जनवरी 2015 को कलधर (रामपुर) निवासी अदनान से हुई थी। शादी के डेढ़ माह बाद पति सऊदी अरब चला गया। वहां तीन माह रुकने के बाद वापस आया। कुछ दिन साथ रहने के बाद दुबारा सऊदी अरब चला गया और चार साल तक वहीं रहा। इधर, ससुराल वाले लगातार तीन लाख रुपये दहेज की मांग करते रहे। पति से कहा गया तो उसने भी मांग पूरी करने का दबाव बनाया। इसकी जानकारी मिलने पर परिजन आए और पीड़िता को मायके ले गए। आरोप है कि 23 जून 2019 को ससुरालवाले पीड़िता के घर आए और तीन लाख रुपये मांगने लगे। असमर्थता जताने पर गाली गलौज करते हुए मारपीट की गई। इसी दौरान ससुरालवालों के कहने पर उसके पति ने तीन तलाक दे दिया। शोर मचने पर जमा हुए आसपास के लोगों ने भी समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माने। कई माह तक पीड़ित के परिजन गृहस्थी बचाने के लिए प्रयास करते रहे कि ससुरालवाले मान जाएं, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला। इसके बाद अब शिकायत कर दी गई। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि एसपी के आदेश पर पति अदनान, देवर नोमान, फैजान, ननद इमराना, सबीना, नंदोई नफीस के खिलाफ एफआईआर की गई है। जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed