फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime in pilibhi

प्रेमिका के घर के बाहर प्रेमी को लगी गोली, बरेली रेफर

Thu, 12 Mar 2020 01:47 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2020 01:47 AM IST
विज्ञापन
crime in pilibhi
पूरनपुर। धुलेंडी के दिन प्रेमिका के घर के बाहर उसके प्रेमी को गोली लग गई। सीएचसी में प्राथमिक इलाज के बाद उसे गंभीर हालत में पहले जिला अस्पताल और फिर बरेली रेफर कर दिया गया। प्रेमी के भाई ने प्रेमिका के पिता पर बहाने से घर बुलाकर जानलेवा हमला करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है, जबकि प्रेमिका के पिता ने घर के बाहर आकर प्रेमी के खुदुकुशी की कोशिश करने की बात कही। पुलिस मामले की पड़ताल कर सत्यता का पता लगाने में जुटी है। घटना खासा चर्चा का विषय बनी है।
विज्ञापन

मोहल्ला साहूकारा लाइनपार निवासी कुलदीप ने बताया कि उसके भाई अंकित दीक्षित (24) का प्रेम प्रसंग नगर की एक युवती से चल रहा है। मंगलवार सुबह 10 बजे प्रेमिका के पिता ने बहाने से अंकित को अपने घर बुलाया। अंकित अकेले ही प्रेमिका के घर चला गया। अंकित के भाई का आरोप है कि प्रेमिका के पिता ने अंकित पर तमंचे से फायर कर दिया। गोली अंकित की बगल के पास लगी। वह चीखता चिल्लाता घर की तरफ दौड़ा और रास्ते में गिर गया। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी दी। कुछ देर में उसके परिवार वाले मौके पर पहुंचे। आननफानन में परिजन घायल अंकित को सीएचसी लाए। प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। वहां भी डॉक्टरों ने अंकित की हालत को नाजुक बताते हुए बरेली रेफर कर दिया। भाई ने प्रेम प्रसंग से नाराज होकर प्रेमिका के पिता पर हमला करने का आरोप लगाया। उधर, प्रेमिका के पिता ने खुद पर लगाए गए आरोपों को गलत बताया। उनका कहना था कि उनकी बेटी रिश्तेदारी में गई हुई हैं। धुलेंडी के दिन अंकित उनके घर आया था। इसके बाद अंकित ने अपने स्वयं तमंचे से गोली मार ली। अब उनको फंसाने के लिए गलत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना की सूचना मिलने पर एसडीएम हरीओम शर्मा, सीओ योगेंद्र कुमार, कोतवाल एसके सिंह मौके पर पहुंचे। दो युवकों को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया। इसके बाद पुलिस ने तमंचा भगवंतापुर रोड पर एक गड्ढे से बरामद कर लिया। कोतवाल एसके सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया जांच में युवक के प्रेमिका के न मिलने पर खुद को गोली मारने की बात निकलकर आ रही है। घायल अंकित की हालत में सुधार होने के बाद उससे पूछताछ की जाएगी। इससे स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी। यह पता लगा था कि घटना के बाद सड़क से कुछ युवक तमंचा लेकर चले गए थे। उनको हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो तमंचा भी बरामद हो गया है। सत्यता का पता लगाकर निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed