फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime in madhotanda pilibhit

जमीन के विवाद में किसान को पीटा, छप्पर में लगाई आग

Wed, 11 Dec 2019 02:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 11 Dec 2019 02:09 AM IST
विज्ञापन
crime in madhotanda pilibhit
माधोटांडा (पीलीभीत)। जमीन विवाद में खेत की रखवाली कर रहे किसान को पीटने के बाद हमलावरों ने किसान के चाचा के छप्पर में आग लगा दी। इसके बाद हमलावर भाग गए। दूसरे दिन तहरीर मिलने पर पुलिस ने चार हमलावरों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

रमनगरा गांव निवासी सत्यपाल सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गांव के गुरमीत सिंह से उनका जमीन विवाद चल रहा है। सोमवार रात आठ बजे वह खेत की रखवाली कर रहे थे। इसी बीच उनके पड़ोसी गुरमीत सिंह, हरमीत सिंह, साहब सिंह, बलजिंदर सिंह आए और उससे गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर इन लोगों ने उसकी की पिटाई कर दी। शोर सुनकर गांव वाले एकत्र हो गए और उन्होंने बीच बचाव कराया। इसके बाद वह घर आ गया। पीड़ित सत्यपाल का आरोप है कि आधी रात के बाद आरोपी फिर से हमलावर हो गए। इन लोगों ने उसके चाचा बलविंदर सिंह के छप्पर में आग लगा दी। आग की लपटें उठने पर कुछ दूरी पर मकान में सो रहे परिवार वाले बाहर आए और ग्रामीणों की मदद से आग बुझाई। आग लगने से छप्पर के नीचे रखा अनाज जल गया। ट्रैक्टर का भी कुछ हिस्सा जल गया। आरोपियों से परिवार की जान को खतरा जताते हुए पीड़ित सत्यपाल ने कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर केशव कुमार तिवारी ने बताया कि मारपीट, आगजनी और गाली गलौज की धाराओं में चारों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। विवेचना में सामने आए तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed