{"_id":"5d9b1fa58ebc3e015e1b6fa0","slug":"crime-in-bilsanda-pilibhit-pilibhit-news-bly3791652155","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता की गला दबाकर हत्या का आरोप, पति हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवाहिता की गला दबाकर हत्या का आरोप, पति हिरासत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिलसंडा (पीलीभीत)। दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता की गला दबाकर हत्या कर दी गई। पिता की सूचना के बाद पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है। दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर गई है। पति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।
बिलसंडा इलाके के ग्राम कुर्रैया खुर्द निवासी रामकेशन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी पूनम (20) की शादी आठ माह पूर्व गांव के ही भानू प्रताप से हुई थी। पति आए दिन विवाहिता को कम दहेज लाने की बात कहकर प्रताड़ित करता था। उस पर घर के खर्च के लिए मायके से रुपये लाने का दबाव बनाता था। ऐसा न करने पर मारपीट की जाती थी। रविवार रात को पति शराब के नशे में घर आया। इसके बाद गाली गलौज शुरू कर दी। उसको मायके से रुपये लाने के लिए कहा गया। इंकार करने पर पूनम से मारपीट की गई और गला दबाकर हत्या कर दी। इसकी खबर सोमवार सुबह उनको मिली तो वह मौके पर पहुंच गए। वहां बरामदे में विवाहिता का शव पड़ा था। गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। कुछ ही देर में बिलसंडा थाना और यूपी 100 पुलिस मौके पर पहुंची। मौका मुआयना कर जानकारी जुटाई गई। पति को हिरासत में लेकर थाने भेज दिया गया। इंस्पेक्टर बिलसंडा एसके सिंह ने बताया कि पिता की तहरीर पर पति के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो जाएगी। पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।