फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crime,acident

सड़क हादसों में दो युवकों की मौत

Sat, 29 Oct 2022 12:32 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 29 Oct 2022 12:32 AM IST
विज्ञापन
crime,acident
पीलीभीत। गजरौला क्षेत्र में असम हाईवे पर मुड़ैला पुल पर गांव जैतपुर निवासी राजकुमार (28) की ईको की चपेट में आने से मौत हो गई तो बरखेड़ा क्षेत्र में नवाबगंज रोड पर देर रात सड़क पर पड़े पेड़ से बाइक टकराने से गांव चौसरा निवासी राजन (17) की जान चली गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन

गजरौला के गांव जैतपुर निवासी रोहित कुमार ने बताया कि उनका छोटा भाई राजकुमार मछली पालन का काम करता था। बृहस्पतिवार शाम गांव के ही प्रेम के साथ बाइक से मछली बेचने शहर आया था। रात करीब नौ बजे दोनों घर लौट रहे थे। असम हाईवे पर मुड़ैला पुल के पास बाइक खड़ी कर प्रेम लघुशंका करने लगा। राजकुमार बाइक पर ही बैठा रहा। इसी दौरान पीलीभीत की ओर से आई ईको गाड़ी ने खड़ी बाइक में टक्कर मार दी। इससे राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। प्रेम किसी तरह उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने ईको को कब्जे में ले लिया है जबकि चालक भाग गया। राजकुमार की पत्नी विमला देवी, पुत्र अखिलेश, कमल, प्रमोद के अलावा चार माह का पुत्री गुड़िया है।
विज्ञापन

इसके अलावा बीसलपुर के गांव चौसरा निवासी रंजीत ने बताया कि वह और उसका छोटा भाई राजन रुद्रपुर की एक फैक्टरी में नौकरी करता है। दिवाली पर भाई के साथ वह 23 अक्तूबर को घर आया था। 27 अक्तूबर को गांव का ही एक युवक भाई को लेकर बरेली गया था। देर शाम दोनों बाइक से बरेली के नवाबगंज की ओर से लौट रहे थे। बरखेड़ा-नवाबगंज रोड पर गांव पुन्नापुर के पास सड़क किनारे बरगद का पेड़ पड़ा था। रात में दोनों युवकों को पेड़ नहीं दिख सका। बाइक पेड़ में टकराने से राजन गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस उसे बरखेड़ा सीएचसी लेकर गई। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इलाज के दौरान राजन की देर रात मौत हो गई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed