फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crimc

ट्रैक्टर ट्रॉली-कार की भिड़ंत, तीन शिक्षक घायल, एक रेफर

Fri, 12 Nov 2021 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 12 Nov 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
crimc
घायल शिक्षक। - फोटो : PILIBHIT
पीलीभीत। माधोटांडा रोड पर सड़क दुर्घटना में बृहस्पतिवार शाम स्कूल से घर लौट रहे तीन कार सवार शिक्षक घायल हो गए। मोड़ पर अचानक पीछे से आ रहीं कार के ओवरटेक करने से ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और कार में जाकर टकरा गई। इससे कार सवार घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी भर्ती में कराया। एक की हालत गंभीर होने पर उसे पूरनपुर सीएचसी रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

शहर की जगदीश बिहार कॉलोनी निवासी धर्मेंद्र प्रसाद दिवाकर ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह रोजाना की तरह अपने साथी शिक्षक शहर के मोहल्ला नखासा के जितेंद्र कुुमार और नेहरू पार्क के पास रहने वाले संजीव कुमार के साथ डयूटी करने के लिए कार से स्कूल आए थे। स्कूल की छुट्टी के बाद घर लौट रहे थे। कार जितेंद्र कुमार चला रहे थे। माधोटांडा रोड पर कलीनगर मोड़ के पास पहुंचते ही अचानक पीलीभीत की ओर से टैक्टर ट्रॉली आ गई। इसी दौरान पीछे से एक अन्य कार ट्रॉली को ओवरटेक करने के लिए आगे आई। इस पर ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों लोग घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर थाना प्रभारी गौरव विश्नोई मौके पर पहुंचे। सभी अपनी गाड़ी से घायलों को सीएचसी माधोटांडा पहुंचाया भेजा। शिक्षक संजीव की हालत गंभीर होने पर उसे पूरनपुर सीएचसी रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए सीएचसी भर्ती कराया गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

इन स्कूलों में तैनात हैं शिक्षक
ट्रांस शारदा के गांव चंदिया हजारा स्थित प्राथमिक विद्यालय में जितेंद्र कुमार और संजीव कुमार तैनात है। जबकि धर्मेंद्र प्रसाद दिवाकर गांव रूद्रपुर के कंपोजिट विद्यालय में तैनात है।

माधोटांडा रोड पर दुर्घटना स्थल पर खड़ी कार।

माधोटांडा रोड पर दुर्घटना स्थल पर खड़ी कार।- फोटो : PILIBHIT

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed