{"_id":"5e5ff6bd8ebc3eead87e3e64","slug":"crimc-pilibhit-news-bly398423478","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर चार साल तक बनाए संबंध, अब मुकरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर चार साल तक बनाए संबंध, अब मुकरा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत। शादी का झांसा देकर एक युवक ने युवती से चार साल तक यौन शोषण किया। युवती का आरोप है कि उसके साथ युवक ने कई बार शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी के लिए कहा तो उसने इनकार कर दिया। पीड़िता से मिली तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
शहर की एक युवती ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि चार साल पहले उसकी मुलाकात एकता नगर कॉलोनी के एक युवक से हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गए। चार साल से दोनों एक दूसरे के संपर्क में हैं। युवती का आरोप है कि प्रेमी ने कई बार शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब उसने शादी के लिए कहा तो वह हर बार यह कहता था कि जल्दी ही शादी कर लेंगे। यह बात कहकर वह शादी से हमेशा टालमटोल करता रहा। चार साल बीतने के बाद भी जब प्रेमी ने शादी नहीं की, तो उसने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू कर दिया। वह कोई न कोई बहाना बनाकर शादी की बात टाल जाता। कुछ दिन पूर्व जब शादी के बारे में बात की गई तो प्रेमी ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। किसी से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दे डाली। प्रेमी की बेवफाई से आहत होकर पीड़िता अपने घर चली गई। इसके बाद हिम्मत जुटाकर अपने परिवार वालों को पूरी बात बताई। प्रेमी से जान को खतरा जताते हुए युवती ने सख्त कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल श्रीकांत द्विवेदी ने बताया कि तहरीर मिली है। मामले की जांच कराई जा रही है। आरोपी के बारे में युवती से विस्तृत जानकारी कर रहे हैं। रिपोर्ट दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।