फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   crimc

डीसीएम की टक्कर से सड़क पार कर रही चार साल की बच्ची की मौत

Fri, 14 Feb 2020 02:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
crimc
पूरनपुर। तेज रफ्तार डीसीएम की टक्कर से सड़क पार कर रही गांव बलरामपुर निवासी अनीस मौर्य की चार वर्षीय पुत्री मानसी की मौत हो गई। चालक डीसीएम लेकर भाग गया। परिजन ने पुलिस को सूचना दिए बिना शव का अंतिम संस्कार कर दिया। हादसे के बाद परिवार में चीख पुकार मची रही। एक अन्य स्थान पर डीसीएम, छोटा हाथी की टक्कर में दोनों वाहनों के चालक समेत तीन लोग घायल हुए। उनको सीएचसी भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

बालिका के डीसीएम से कुचलने का हादसा बृहस्पतिवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हुआ। पूरनपुर-बंडा रोड के किनारे गांव बलरामपुर निवासी निवासी अनीस मौर्या खेती करते हैं। उनका खेत रोड की दूसरी ओर है। अनीस की मां नंदरानी अनीस की पुत्री मानसी और पुत्र अंशिक (6) को लेकर खेत पर जा रही थीं। पूरनपुर-बंडा रोड पार करते समय मानसी अपनी दादी की अंगुली छुड़ाकर भागने लगी। इस बीच बंडा की ओर से आ रही तेज रफ्तार डीसीएम ने बच्ची को कुचल दिया और निकल गई। आंखों के सामने पौत्री की दर्दनाक मौत पर नंदरानी बदहवाश हो गईं। गांव के तमाम लोग मौके पर एकत्र हुए। परिवार के सदस्य भी आ गए। परिजन ने बिना कोई कार्रवाई बच्ची के शव का अंतिम संस्कार कर दिया। बलरामपुर चौकी इंचार्ज विशेष कुमार ने बताया कि हादसे की कोई जानकारी पुलिस को नहीं दी गई। शव का अंतिम संस्कार करने की बात कुछ लोगों से पता लगी है। उधर, परिवार में मासूम की मौत के बाद सभी का रो-रोकर बुरा हाल रहा। मृतका तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर की थी। बड़ा भाई अंशिक और छोटा अनिकेत है। बेटी की मौत के बाद मंजूशा बदहवाश है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed