{"_id":"667490a2562f05e31a019c37","slug":"cricket-two-players-selected-for-under-19-pilibhit-news-c-121-1-pbt1001-118163-2024-06-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट : दो खिलाड़ियों का अंडर-19 के लिए चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्रिकेट : दो खिलाड़ियों का अंडर-19 के लिए चयन
विज्ञापन
पीलीभीत। पीलीभीत के दो खिलाड़ियों का अंडर-19 क्रिकेट के लिए चयन हुआ है। दोनों के चयन से खिलाड़ियों और उनके परिजनों में हर्ष का माहौल है।
वेटरन क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव जगदीश सक्सेना ने बताया कि बीसीसीआई की चयन पद्धति के अनुसार पीलीभीत से अंडर-19 क्रिकेट के लिए जिला पीलीभीत के दो खिलाड़ियों का चयन जोन टीम के लिए हुआ है। इसमें सार्थक बाजपेयी पुत्र सरोज बाजपेयी का चयन बरेली जोन की मुख्य टीम में मीडियम पेसर के रूप में हुआ है तो कौशल कुमार का स्टैंड बाई के रूप में चयन हुआ है।
बरेली जोन का मुकाबला 20 जून को सीएसडी सहारा ग्राउंड गोमती नगर लखनऊ में सीएएल ब्लू जोन के साथ होगा। जिला क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार, क्रिकेट संघ के सहसचिव मोहित अग्रवाल, राजेश शर्मा और कोच मनोज कुमार ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं।