{"_id":"65074a96cb0dfe69f3038594","slug":"cows-were-being-taken-away-in-a-trolley-hinduists-created-ruckus-pilibhit-news-c-121-1-sbly1029-4361-2023-09-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: ट्रॉली में ठूंसकर ले जाए जा रहे थे गोवंश, हिंदूवादियों का हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: ट्रॉली में ठूंसकर ले जाए जा रहे थे गोवंश, हिंदूवादियों का हंगामा
Mon, 18 Sep 2023 12:21 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Mon, 18 Sep 2023 12:21 AM IST
विज्ञापन
हंगामा कर रहे लोगो को समझाते कोतवाल। संवाद
पूरनपुर। क्रूरतापूर्वक भरकर ले जाए जा रहे गोवंश को देखकर हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रोककर हंगामा किया। किसान नेताओं और हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं की काफी देर तक नोकझोंक होती रही। सूचना पर पहुंचे कोतवाल ने हंगामा कर रहे लोगों को बमुश्किल शांत कराया। बाद में गोवंश ले जाने के लिए एक और ट्रैक्टर-ट्राली मंगवाई गई। इसके बाद ग्रामीण पशुओं को वापस ले गए।
शनिवार शाम को थाना घुंघचाई क्षेत्र के गांव अजीतपुर बिल्हा के कुछ ग्रामीण एक ट्राॅली में कई गोवंशीय पशुओं को भरकर गांव कजरी निरंजनपुर के गोआश्रय स्थल पहुंचे थे। यहां केयरटेकर ने पहले से ही क्षमता से अधिक पशु होने की बात कह कर मवेशियों को रखने से मना कर दिया। इस पर ग्रामीण गोवंश को वापस ट्राॅली में लेकर पूरनपुर के सिरसा चौराहे पर पहुंचे।
गोवंश से भरी ट्राॅली खड़ी कर भाकियू के प्रदेश सचिव स्वराज सिंह, मंडल उपाध्यक्ष लालू मिश्रा, सत्यपाल वर्मा आदि ग्रामीणों के साथ पूरनपुर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को समस्या के बारे में अवगत कराते हुए निराकरण की मांग की। इस दौरान हिंदुत्व सर्वोपरि संगठन के लोगों को एक ट्राली मेें क्रूरता पूर्वक गोवंश भरे होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
संगठन के संजय मिश्रा के साथ कई कार्यकर्ता सिरसा चौराहे पर पहुंच गए और ट्राॅली में गोवंश की हालत देख रोष व्यक्त कर हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर कोतवाल जगत सिंह मौके पर पहुंचे। किसान नेताओं और हिंदू संगठन कार्यकर्ताओं ने नोकझोंक होती रही। पुलिस के समझाने पर हंगामा कर रहे कार्यकर्ता गोवंश को वापस ले जाने को अतिरिक्त ट्राॅली मंगवाने की बात पर शांत हुए। बाद में अन्य ट्रैक्टर ट्राॅली को मंगवाकर किसान गोवंश को गांव ले गए।