फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Cousin brother murdered in a dispute over fodder machine installed on shared land

Pilibhit News: साझे की जमीन पर लगी चारा मशीन के विवाद में चचेरे भाई की हत्या

Fri, 28 Jun 2024 01:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jun 2024 01:12 AM IST
विज्ञापन
Cousin brother murdered in a dispute over fodder machine installed on shared land
मृतक गौरव का फाइल फोटो।
पीलीभीत। साझे की जमीन पर लगी चारा मशीन को लेकर हुए विवाद के बाद बुधवार शाम एक किशोर ने घर में घुसकर सगे चचेरे भाई की कस्सी (कुदाल) का वार कर हत्या कर दी। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस ने मुख्य आरोपी मृतक के तहेरे भाई को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

माधोटांडा क्षेत्र के गांव भैरोकलां निवासी महेश चंद्र ने बताया कि वह चार भाई हैं। सभी की घर के नजदीक साझे की जमीन है। उसका सगा बड़ा भाई रमेश चंद्र पड़ोस में ही रहता है। आरोप है कि घर की जमीन पर लगे नल को लेकर भाई और भतीजा पूर्व से ही रंजिश मानते थे।
विज्ञापन

बुधवार शाम छह बजे उसका पुत्र गौरव उर्फ गुड्डू (30) साझे की खाली पड़ी जमीन पर लगी मशीन से घास काटने गया। इसपर भतीजा वहां पहुंच गया और घास काटने से मना करते हुए गालीगलौज करने लगा। धमकी भी दी गई। इसपर पुत्र ने घर जाकर पिता को इस आशय की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाद में घर के आंगन में बैठकर पिता-पुत्र जमीन के हिस्से को लेकर बातचीत करने लगे। आरोप है कि उसका भाई और भतीजा हाथ में कस्सी लेकर घर में घुस आए और जान से मारने की धमकी देते हुए उसके, पत्नी राजश्री और पुत्र गौरव के साथ मारपीट करने लगे। आरोप है कि इस दौरान भतीजे ने उसके पुत्र के सिर पर कस्सी से वार किए।
गहरी चोटें आने से पुत्र जमीन पर गिर गया। इसपर आरोपी मौके से भाग गए। परिजन घायल को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसको मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को घर ले गए। घटना के बाद गांव में खलबली मच गई। जानकारी के बाद बृहस्पतिवार सुबह सीओ आलोक सिंह, माधोटांडा एसओ अचल कुमार के साथ गांव पहुंचे। परिजनों से जानकारी जुटाने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।

पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आला कत्ल कस्सी भी बरामद कर ली गई है। एसओ अचल कुमार ने बताया कि आरोपी को मथना जप्ती के पास के गिरफ्तार किया गया। आरोपी की उम्र 16 वर्ष है। उसकाे राजकीय बाल सुधार गृह भेजा गया है।
000
इकलौता पुत्र था गौरव
मृतक गौरव इकलौता पुत्र था। उसकी शादी हो चुकी थी। उसके परिवार में पत्नी के अलावा दो वर्षीय पुत्र अनुराग और डेढ़ वर्षीय पुत्री अधीक्षिता है। इकलौते पुत्र की मौत से माता-पिता को गहरा सदमा लगा है। वहीं पत्नी और मासूम बच्चों पर भी दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

000
जानकारी मिलने के बाद गांव पहुंचकर परिजनों से जानकारी जुटाई गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।
- आलोक सिंह, सीओ पूरनपुर

मृतक गौरव का फाइल फोटो।

मृतक गौरव का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed