फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Couple duped of Rs 1.80 crore on pretext of sending them to Australia

Pilibhit News: दंपती को आस्ट्रेलिया भेजने का झांसा देकर 1.80 करोड़ ठगे

Sat, 19 Oct 2024 03:19 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत Updated Sat, 19 Oct 2024 03:19 AM IST
विज्ञापन
Couple duped of Rs 1.80 crore on pretext of sending them to Australia
पूरनपुर। दंपति को ऑस्ट्रेलिया भेजने और वहां मकान, रेस्टोरेंट व गाड़ी खरीदवाने का झांसा देकर पिता-पुत्रों ने चंडीगढ़ के मक्खन मजरा निवासी बख्शीश सिंह से 1.80 करोड़ रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित ने जब रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। कोतवाली पुलिस ने बख्शीश सिंह की तहरीर पर गांव नवदिया बंकी निवासी अमरीक सिंह और उसके पुत्र सतनाम सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


बख्शीश सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि पूरनपुर क्षेत्र के गांव शेरपुर मकरंदपुर में उसके मामा रहते हैं। इससे उसका गांव में आना-जाना है। इस दौरान उसकी जान-पहचान गांव नवदिया बंकी निवासी अमरीक सिंह और उसके पुत्र सतनाम सिंह से हो गई। दोनों ने उसके पुत्र नवजोत सिंह और नवजोत की पत्नी को ऑस्ट्रेलिया भिजवाने, वहां मकान, रेस्टोरेंट और गाड़ी खरीदवाने की बात कही।
विज्ञापन

सतनाम सिंह ऑस्ट्रेलिया में रह चुका है। इसको लेकर उसकी बातों पर विश्वास हो गया। आरोपियों ने दो करोड़ रुपये मांगे। फरवरी 2023 से दिसंबर तक उसने 81 लाख रुपये नकद और 99 लाख रुपये रिश्तेदारों के खातों के माध्यम से पिता-पुत्र को दिए। रुपये लेने के बाद आरोपी बहानेबाजी करने लगे। जब उसने रुपये मांगे तो आरोपियों ने इन्कार कर दिया। रुपये दोबारा मांगने पर गाली-गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed