{"_id":"66bfc3dc2c8e2d6c93033ad5","slug":"couple-beaten-up-in-a-dispute-over-rain-water-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-121034-2024-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: बारिश के पानी को लेकर हुई कहासुनी में दंपती को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: बारिश के पानी को लेकर हुई कहासुनी में दंपती को पीटा
विज्ञापन
घुंघचाई। बारिश के पानी को लेकर हुआ विवाद में दंपती को जख्मी कर दिया गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव सिमरिया ता.अजीतपुर बिल्हा निवासी ओमप्रकाश ने बताया कि वह अपने खेत पर गया था। पत्नी विमला देवी घर पर अकेली थी। इसी दौरान रामगोपाल व उसकी पत्नी बारिश के पानी को लेकर गाली-गलौज करने लगे। मना करने पर रामगोपाल परिजनों के साथ घर में घुस आया और मारपीट शुरू कर दी।
जान से मारने की नीयत से महिला के सिर पर धारदार हथियार से प्रहार भी किया। बाद में महिला को मरा समझकर घर के बाहर लाकर फेंक दिया। जब ओमप्रकाश घर वापस आया तो रामगोपाल ने तलवार से उस पर भी वार किया। शोर मचाने पर कई लोग मौके पर आ गए।
सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। महिला की हालत नाजुक होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया। थाना प्रभारी विशेष कुमार ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।