{"_id":"6b03306637eb414a410fbfd5","slug":"couple-beaten-for-objecting-to-use-of-abusive-language-pilibhit-news-c-121-1-bdn1036-173870-2026-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: गाली-गलौज का विरोध करने पर दंपती को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: गाली-गलौज का विरोध करने पर दंपती को पीटा
Sun, 22 Nov 2026 11:41 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
Updated Sun, 22 Nov 2026 11:41 PM IST
विज्ञापन
गजरौला। थाना क्षेत्र के ग्राम इटौरिया में गाली-गलौज का विरोध करने पर एक दंपती के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि हमलावरों ने दंपती को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गांव निवासी सुंदरलाल पुत्र भूपराम ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 20 नवंबर की शाम करीब पांच बजे गांव के गयाप्रसाद अपने बेटे अरविंद कुमार और अजयपाल के साथ उनके घर के पास गाली-गलौज करने लगे। उन्होंने और उनकी पत्नी भगवानदेई ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने दोनों के साथ मारपीट की। साथ ही जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने 21 नवंबर को रिपोर्ट दर्ज कर ली। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि मामले की विवेचना उपनिरीक्षक सौरभ धामा को सौंपी गई है। संवाद