{"_id":"665e369a849edcf00b0d30f4","slug":"counting-of-votes-will-be-done-under-the-surveillance-of-cctv-cameras-pilibhit-news-c-121-1-pbt1008-117322-2024-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pilibhit News: सीसीटीवी कैमरों की नजर में होगी मतगणना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pilibhit News: सीसीटीवी कैमरों की नजर में होगी मतगणना
विज्ञापन
पीलीभीत। नवीन मंडी स्थल में चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। सोमवार को डीएम, एसपी और एडीएम ने मतगणना स्थल पहुंचकर तैयारियों का जायजा लिया और अफसरों को दिशा-निर्देश दिए।
लोकसभा चुनाव की मतगणना चार जून को होनी है। इस दौरान मतगणना स्थल व इसके आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। इस समय स्ट्रांग रूम केंद्रीय सुरक्षा बल की निगरानी में है। जिला निर्वाचन अधिकारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि पूरे मतगणना स्थल में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं।
स्ट्रांग रूम से ईवीएम लाने और उन्हें संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में लाने का काम सीसीटीवी कैमरों की नजर में होगा । ईवीएम खुलने से मतों की गिनती तक ईवीएम की नजर में होगी। उन्होंने बताया कि सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती होगी। इसके बाद ईवीएम खोलने का कार्य शुरू होगा।
विज्ञापन
--
मतगणना स्थल पर नहीं ले जाए जा सकेंगे मोबाइल
मतगणना स्थल के अंदर मोबाइल, कैलकुलेटर के अलावा धूम्रपान सामग्री नहीं ले जाई जा सकेगी।