फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Counting of buildings begins, district ranks 18th

Pilibhit News: भवनों की गणना शुरू, जिले को 18वीं रैंक

Sat, 23 May 2026 12:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Counting of buildings begins, district ranks 18th
पीलीभीत। जनगणना-2027 के प्रथम चरण के तहत शुक्रवार से घर-घर भवनों की गणना का कार्य शुरू हो गया। पहले दिन 486 प्रगणक घर-घर पहुंचे और उन्होंने 33 सवाल पूछकर भवन गणना कार्य किया। एक प्रगणक को करीब 180 भवनों की गणना करनी है। 486 प्रगणकों के कार्य शुरू करने से जिले की 18वीं रैंक आई है। डीएम आवास भी प्रगणक पहुंचे और जिलाधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह से 33 सवाल पूछ आवास सूचीकरण की कार्यवाही पूरी की। वहीं, डीएम ने अमरिया के ग्राम हरदासपुर में संचालित जनगणना कार्यक्रम का औचक निरीक्षण किया।
विज्ञापन

डीएम ने निरीक्षण के दौरान प्रगणक मोहम्मद जीशान एवं अमरजीत सिंह ने मकान गणना का कार्य आरंभ किया। डीएम ने गणना कार्य की प्रगति, अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए। डीएम ने कहा कि जिले में 4220 प्रगणक घर-घर भवन गणना कार्य में लगाए गए हैं। 600 सुपरवाइजर तैनात हैं। पहले दिन 486 प्रगणकों ने कार्य शुरू किया है। सभी प्रगणकों को कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

डीएम ने कहा है कि जो प्रगणक गणना कार्य शुरू नहीं करेंगे। उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पहले दिन पूरनपुर और बीसलपुर के एक-एक प्रगणक ने अच्छा कार्य किया। डीएम ने बताया कि भवन गणना में जो भी प्रगणक अच्छा कार्य करेंगे। उनको सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

--

बरखेड़ा और न्यूरिया में भी प्रगणक घर-घर दौड़े
बरखेड़ा। नगर में मकान गणना का कार्य शुरू हो गया। नगर पंचायत क्षेत्र में 23 प्रगणकों और 4 सुपरवाइजरों की तैनाती की है। सहायक चार्ज अधिकारी नफीस अहमद ने प्रगणकों के कार्य का निरीक्षण किया। इस मौके पर तकनीकी सहयोग के लिए चेतन जायसवाल व देवांग शर्मा मौजूद रहे। वहीं, न्यूरिया में प्रगणक नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर पहुंचे और मकानों की गणना की। भवन का प्रकार, परिवार की सामान्य जानकारी, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, बिजली, रसोई ईंधन और अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित विवरण दर्ज किया। नगर क्षेत्र में 39 प्रगणकों और सात सुपरवाइजरों की तैनाती की है। नगर पंचायत ईओ हरिपाल गंगवार को चार्ज अधिकारी बनाया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed