फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   Countdown for UP board exam begins, administration busy in preparations

Pilibhit News: यूपी बोर्ड परीक्षा का काउंटडाउन शुरू, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Tue, 20 Feb 2024 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Feb 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
Countdown for UP board exam begins, administration busy in preparations
पंडित दीनदयाल उपाध्य इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र संस्कृत बोर्ड की परीक्षा देते परीक्षाथीZ । स्रोत
पीलीभीत। यूपी बोर्ड परीक्षा में सिर्फ तीन दिन का समय शेष है। प्रशासन परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दे रहा है। कॉपी व अन्य सामग्री कॉलेज पहुंच चुकी है। प्रवेश पत्र भी मिल गए हैं। उधर, छात्र भी विषयवार तैयारी में जुटे हैं। 22 फरवरी से जिले के 76 केंद्रों पर परीक्षा शुरू होगी।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 22 फरवरी से जनपद के 76 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में होगी। हाईस्कूल की परीक्षा में 24,970 व इंटरमीडिएट में 19,740 परीक्षार्थी शामिल हो रहे हैं। नकलविहीन परीक्षा कराने के लिए केंद्रों पर प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के लिए अलग से स्ट्रांगरूम की व्यवस्था की गई है। जहां 24 घंटे सीसीटीवी कैमरे की निगरानी रहेगी।
विज्ञापन

परीक्षा की तिथि नजदीक आते ही छात्रों ने तैयारी तेज कर दी है। वहीं प्रशासन की ओर से भी तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। परीक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही न हो इसके लिए डीएम पहले ही कड़े निर्देश दे चुके हैं। अलग से टीम भी बनाई गई है। गेट पर सघन जांच के बाद ही छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
जारी किया गया फोन नंबर
बोर्ड परीक्षा में किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसके लिए 05882-299009 फोन नंबर जारी किया गया है। इस नंबर पर लोग अपनी समस्या बताकर समाधान करा सकते हैं।

----
संस्कृत बोर्ड : दोनों पालियों में हुई साहित्य की परीक्षा

पीलीभीत। संस्कृत बोर्ड परीक्षा में सोमवार को साहित्य का प्रश्नपत्र कराया गया। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय मॉडल इंटर कॉलेज खमरियापुल के केंद्र व्यवस्थापक वीरेंद्र यादव ने बताया कि दो पालियों में परीक्षा कराई गई। प्रथम पाली में साहित्य का प्रश्नपत्र था। कुल 40 विद्यार्थियों में से 33 उपस्थित रहे। दूसरी पाली में भी साहित्य का प्रश्नपत्र था। इस पाली में एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश कुमार चौधरी ने भी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित पाई गई। सभी कक्ष निरीक्षक व अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक तोहत्तर पाल मौजूद रहे। वहीं सोमवार को सीबीएसई बोर्ड परीक्षार्थियों ने हिंदी विषय का पेपर दिया। जिले में सात परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed