{"_id":"eeeb3fabb8fdaab3846db7f2774fe2b2","slug":"counceling-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"104 पदों के सापेक्ष 71 अभ्यर्थियों ने कराई काउंसलिंग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
104 पदों के सापेक्ष 71 अभ्यर्थियों ने कराई काउंसलिंग
पीलीभीत।
Updated Fri, 20 Mar 2015 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अनुदेशक पदों पर भर्ती को लेकर अंतिम दिन हुई काउंसलिंग में पांच अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
जूनियर हाईस्कूलों में 104 अनुदेशक पदों की भर्ती को लेकर 18 मार्च से काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू की गई थी। पहले दिन 38 अभ्यर्थियों ने व दूसरे दिन 28 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में हिस्सा लिया। इधर शुक्रवार को भी ब्लाक संसाधन केंद्र मरौरी परिसर में काउंसलिंग हुई। शाम पांच बजे तक मात्र पांच अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में पहुंचकर अपने शैक्षिक अभिलेख जमा किए। बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने बताया कि शुक्रवार को पहली कटऑफ मेरिट की काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी कर ली गई। जिसमें 104 अनुदेशक पदों के सापेक्ष 71 अभ्यर्थियों ने काउंसलिंग में हिस्सा लिया।