{"_id":"5730d90c4f1c1b652f919bc5","slug":"could-open-in-july-off-the-rail-route","type":"story","status":"publish","title_hn":"जुलाई में खुल सकता है बंद रेल मार्ग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जुलाई में खुल सकता है बंद रेल मार्ग
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
Updated Tue, 10 May 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
निरीक्षण
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीलीभीत से भोजीपुरा तक अमान परिवर्तन का कार्य जून तक पूरा करने के कोशिश है। यह कहना है जीएम पूर्वोत्तर रेलवे राजीव मिश्रा का। सोमवार को उन्होंने ब्राडगेज के लिए चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
राजीव मिश्रा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सोमवार को सुबह सड़क मार्ग से पीलीभीत पहुंचे। स्टेशन पर चल रहे ब्राडगेेज के कार्यों को देखने के बाद वह स्पेशल ट्रेन से टनकपुर की ओर रवाना हुए। रास्ते में उन्होंने न्यूरिया हुसैनपुर, मझोला, खटीमा, बनवसा और टनकपुर रेलवे स्टेशन एवं रास्ते में पड़ने वाले पुल संख्या 27 का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अमान परिवर्तन के निर्माण कार्यों में गुणवत्ता बनाए रखने एवं रेल यात्रियों की सुख सुविधाओं का ध्यान रखने के निर्देश दिए। शाम को टनकपुर से लौटने के बाद वह नौगवां रेलवे क्रासिंग पर चल रहे ओवरब्रिज निर्माण एवं देवहा नदी पर बन रहे पुल का निरीक्षण करने पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से निर्माण के संबंध में कई जानकारियां ली और कहा कि निर्धारित समय सीमा में काम पूरा कराने का प्रयास किया जाना चाहिए। उनके साथ प्रशासनिक अधिकारी पीडी शर्मा, डीआरएम निखिल पांडेय, सीनियर मंडलीय इंजीनियर अजय वार्णेष्य, वरिष्ठ मंडल इंजीनियर अूण कुमार, उपमुख्य इंजीनियर राजीव अग्रवाल, मानवेंद्र सिंह, सीनियर सेक्शन इंजीनियर संतोष कुमार सहित कई अधिकारी थे।
000000
ट्रेन शुरू होने पर बंद हो जाएगी नौगवां क्रासिंग
निरीक्षण के दौरान जीएम ने स्थानीय अधिकारियों से कहा कि कुछ माह बाद ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा। इससे पूर्व ओवरब्रिज के रेलवे के हिस्से में आने वाले भाग का काम पूरा कर लिया जाना चाहिए। साथ ही उन्होंने निर्देश दिए कि रेलों का संचालन शुरू होने पर ओवरब्रिज का निर्माण पूरा होने तक क्रासिंग को पूरी तरह बंद रखा जाए।
विज्ञापन
00000000
इसी माह पूरा करें देवहा पुल का कार्य
ओवरब्रिज का निरीक्षण करे बाद जीएम अमले के साथ देवहा पुल पहुंचे। यहां उन्होंने निर्माण से जुड़े अभियंताओं से इसकी जानकारी ली। अभियंताओं ने उन्हें जल्द काम पूरा कराने का आश्वासन दिया। इस पर जीएम ने इसी माह पूरा करने के निर्देश दिए।
00000000000
स्टेशन मार्ग को चौड़ा करने के निर्देश
मझोला। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्रा ने रेलवे स्टेशन पर 15 मई के बाद से शुरू हो रहे कार्यों के बारे में स्टेशन अधीक्षक सुरेश चंद्र से जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान स्टेशन के बाहर की स्थिति देखी और हाइवे से स्टेशन तक के मार्ग को चौड़ा कर सुंदरीकरण करने के निर्देश दिए।
-----------------
दो माह में काम पूरा कराने का हो रहा प्रयास: जीएम
09 पीबीटीपी 23
पीलीभीत। पूर्वोत्तर रेलवे के जीएम राजीव मिश्रा ने निरीक्षण के बाद पत्रकारों से वार्ता में कहा कि भोजीपुरा पीलीभीत ब्राडगेज का काफी काम पूरा कर लिया गया है। शेष काम को निर्धारित समय सीमा जून तक पूरा कराने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने टनकपुर पीलीभीत के बीच छह मेजर और 64 माइनर पुल हैं, जो लगभग तैयार हैं। अब पांच क्रासिंग रेलवे स्टेशनों पर 15 मई से मेगा ब्लॉक के बाद काम शुरू कराया जाना है। भोजीपुर पीलीभीत रेलमार्ग के बावत उन्होंने बताया कि देवहा पुल का कार्य इसी माह पूरा हो जाएगा। इसके साथ ही पटरी बिछाने का काम भी 15 जून तक हो जाएगा। इसके बाद ट्रायल की प्रक्रिया शुरू हो सकती है। जीएम ने बताया कि इस रेल मार्ग का काम जून माह तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया था। लक्ष्य के अनुरूप काम पूरा कराने का हरसंभव प्रयास चल रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगले दो तीन माह में बड़ी रेललाइन की ट्रेनों का संचालन शुरू हो जाएगा।