फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   "Corruption growing by leaps and bounds"

‘दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा भ्रष्टाचार’

Tue, 16 Feb 2016 08:17 PM IST
अमरिया।
अमरिया। Updated Tue, 16 Feb 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन
"Corruption growing by leaps and bounds"
जनहित कल्याण समिति के तत्वावधान में हुए जागरूकता कार्यक्रम में भ्रष्टाचार व बढ़ते महिला अपराधों की निंदा कर इसके दुष्परिणामों के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
विज्ञापन

क्षेत्र में नसीमनगर में सोमवार को हुए कार्यक्रम में अध्यक्ष मौलाना सलीम रिजवी ने कहा कि समाज में भ्रष्टाचार दिन दूनी रात चौगुनी तरक्की कर रहा है। आम आदमी का जीना मुहाल हो चुका है। वहीं महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनाएं भी रोजाना देखने को मिल रही हैं। उन्होंने भ्रूण हत्या व बढ़ते आतंकवाद की भी निंदा की। डॉ. रईस अंसारी ने कहा कि मुल्क में लाखों की तादाद में लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने को मजबूर हैं। उन्हें सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। महंगे इलाज के चलते बीमार गरीब दम तोड़ रहे हैं। साफ जाहिर है कि गरीबों के साथ भेदभाव किया जा रहा है। उन्होंने भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने, गरीबों के लिए सस्ती दवाएं उपलब्ध कराने और महिलाओं पर हो रहे अत्याचारों पर अंकुश लगाने की बात कही। इस दौरान लोगों को जागरूक करने का संकल्प लिया गया। इस मौके पर मौलाना मुजीब रजा तहसीनी, डॉ. रईस अंसारी, सचिव मोहम्मद काविश रिजवी, दीपक, जाफर आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed