फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Pilibhit News ›   corONA VIRUS

कोरोना संक्रमण की हकीकत परखने को अस्पतालों में निर्धारित किया जांच का लक्ष्य

Thu, 25 Aug 2022 01:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 01:18 AM IST
विज्ञापन
corONA VIRUS
पीलीभीत। कोरोना संक्रमण धीमी रफ्तार से ही सही, लेकिन पैर पसारता जा रहा है। शासन स्तर से गंभीरता बरतने के बाद जनपद में भी सख्ती शुरू कर दी गई है। कोरोना संक्रमण की पुष्टि के लिए सीएमओ ने रोजाना अस्पतालों में कोविड जांच का लक्ष्य निर्धारित कर दिया है। सीएमओ ने जिला अस्पताल के अलावा सीएचसी और पीएचसी स्तर पर आदेश जारी कर अमल करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

जनपद में भी जांच का दायरा कम होने के बाद धीमी गति से कोरोना संक्रमण की पुष्टि हो रही है। तीन दिन पूर्व 21 मरीजों में संक्रमण का पता चला था। सीएमओ डॉ. ऑलोक कुमार ने बताया कि शासन ने आदेश के क्रम में गंभीरता बरती जा रही है। अस्पतालों में कोविड की जांच के लिए लक्ष्य निर्धारित किया है।
विज्ञापन

आरटीपीसीआर और एंटीजन दोनों का लक्ष्य शामिल है। अस्पताल में आने वाले मरीजों और उनके तीमारदारों की जांच में लापरवाही न बरती जाए। इसके लिए एलटी, एलए के अलावा अन्य पैरामेडिकल स्टॉफ की ड्यूटी लगाने के भी निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पतालवार जांच का लक्ष्य
- अमरिया में आरटीपीसीआर 200 और एंटीजन 100
- बरखेड़ा में आरटीपीसीआर 200 और एंटीजन 100
- बिलसंडा में आरटीपीसीआर 200 और एंटीजन 100
- बीसलपुर में आरटीपीसीआर 200 और एंटीजन 100
- ललौरीखेड़ा में आरटीपीसीआर 200 और एंटीजन 100
- न्यूरिया में आरटीपीसीआर 200 और एंटीजन 100
- पूरनपुर में आरटीपीसीआर 200 और एंटीजन 200
- जिला पुरुष और महिला अस्पताल में 200-200 आरटीपीसीआर जांच शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed